पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राईक पर मनाया जश्न – भारत ने विश्व को कराया अपनी ताकत का अहसासः मेयर

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राईक पर मनाया जश्न
– भारत ने विश्व को कराया अपनी ताकत का अहसासः मेयर

रूद्रपुर। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के खिलाफ चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से हर तरफ खुशी का माहौल है। महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपाईयों ने बाटा चौक पर एकत्र होकर जमकर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित कर खुशियां मनाई। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाये गये।

इस मौके पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का जो वायदा किया था, उसे जाबांज भारतीय सेना ने पूरा कर दिखाया है। भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राईक करके अपनी वीरता का एक उदाहरण विश्व के सामने प्रस्तुत किया है। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरी सूझ बूझ और सटीक रणनीति का परिचय दिया और विश्व के अन्य देशों को भी विश्वास में लेकर पाकिस्तान में घुसे बिना मिसाइलों से हमला करके यह दिखा दिया कि भारत अब गोली का जवाब मिसाईल से देने में सक्षम है। महापौर ने कहा कि आपरेशन सिंदूर आतंकवाद पर बहुत बड़ी चोट है। इससे आतंकवाद की कमर टूटेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का चरित्र पूरे विश्व के सामने उजागर हो चुका है। वह आतंक को बढ़ावा देकर बार बार भारत के ललकार रहा था। अब भारतीय सेना ने जो जवाबी कार्रवाई की है उससे आतंकवाद भी मोदी के सामने घुटने टेक चुका है। महापौर ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी नागरिकों और वहां की सेना को नुकसान पहुंचाये बिना जो कार्रवाई की है वह प्रशंसनीय है। सेना ने इस ऑपरेशन से विश्व के सामने इतिहास रच दिया है। इस जवाबी कार्रवाई से विश्व को भारत की ताकत का अहसास हो गया है। जो लोग सबूत मांगते थे उनको सेना ने सबूत भी दे दिये हैं।

इस दौरान देवभूमि व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पारस चुघ, प्रमोद शर्मा, हरजीत राठी, महेन्द्र आर्या, राजन राठौर, गोविंद शर्मा, विजय तोमर, जितेन्द्र कुमा, जगदीप भाटिया, नुरूद्दीन, सुशील चौहान, अशफाक, दिनेश श्रीवास्तव, सन्नी अरोरा, पवन रंगीला, जितेन्द्र संधू, जितेन्द्र चौहान,गणेश सरकार, मानवेन्द्र, मुकेश, संदीप वाल्मीकि, राजेश गर्ग, नितिश धीर, विकास रस्तौगी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पूर्व विधायक राजेश शुक्ला: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना ने दिखाया पराक्रम, भारत हर हमले का देगा मुंहतोड़ जवाब

विधायक शिव अरोरा ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया निर्णायक कार्यवाही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश की सेना ने पाकिस्तान को मुँहतोड़ जवाब देकर तोड़ी आतंक की कमर