विवादित टिप्पणी पर आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ ब्राम्हण महासभा ने सौंपी तहरीर

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

विवादित टिप्पणी पर आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ ब्राम्हण महासभा ने सौंपी तहरीर

रूद्रपुर। मध्य प्रदेश में एससी एसटी अधिकारी कर्मचारी संगठन के मध्य प्रदेश प्रांत के अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा द्वारा एक सार्वजनिक मंच से अपने भाषण के दौरान ब्राह्मण बहू बेटियों के मान सम्मान के विरुद्ध दिए गए बयान पर रोष व्यक्त करते हुए ब्राम्हण महासभा ने पुलिस क्षेत्रधिकारी को तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सौंपी गयी तहरीर में ब्राम्हण महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि एससी एसटी अधिकारी कर्मचारी संगठन के मध्य प्रदेश प्रांत के अध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा एक सार्वजनिक मंच से अपने भाषण के दौरान बाम्हण समुदाय की बहन बेटियों के लिए घृणित और अपमानजनक टिप्पणी की है। सार्वजनिक मंच से ऐसे शब्द सामाजिक सदभाव को बिगाड़ने के उद्देश्य से कहे गये हैं, जिससे ब्राम्हण समाज में भारी रोष है। संगठन ने आईएएस अधिकारी वर्मा को निलंबित करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। तहरीर सौंपने वालों में ब्राहमण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित देव मेनन, पदम शर्मा, सुनील तिवारी, संजीव शर्मा, राधेश शर्मा, रजत दीक्षित, इन्द्रेश मिश्रा, चेतन शर्मा, सतीश लोहनी, नवीन नैनवाल, जितेन्द्र मिश्रा, नरेश उप्रेती, नितिन कौशिक आदि शामिल थे।

More From Author

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा अपराध और अपराधियो को विरुद्द कार्यवाही के निर्देशानुसार   पुलिस अधीक्षक नगर  पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर   के दिशा-निर्देशन मे कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे थाना ट्राजिट कैम्प पुलिस के द्वारा मुकदमा FIR NO-318-2025 US 191(2)-191(3)-109-352-351(2) BNS व 3/25 आयुद्द अधिनयम के वाछीत अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म सहित हत्या के मामले मे फरार अभियुक्त गिरफ्तार मामले से संबंधित 05 अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार कर भेजे जा चुके हैं जेल