बालक वर्ग जेपीएस रुद्रपुर और बालिका वर्ग आर्यमन बिड़ला हलद्वानी ने टूर्नामेंट में शतरंज प्रतियोगिता जीती

Spread the love

राजीव कुमार गोड़

 

बालक वर्ग जेपीएस रुद्रपुर और बालिका वर्ग आर्यमन
बिड़ला हलद्वानी ने टूर्नामेंट में शतरंज प्रतियोगिता जीती

राघव शतरंज अकादमी द्वारा आयोजित चतुर्थ रुद्र अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में स्कूल टीम बालक वर्ग में जेपीएस रुद्रपुर ने प्रथम स्थान, डीपीएस रुद्रपुर ने दुसरा स्थान और स्टोन रिज रुद्रपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल टीम बालिका वर्ग में आर्यमन बिड़ला हल्द्वानी ने बाजी मारी, भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल लालपुर ने दुसरा और स्टोन रिज रुद्रपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग का खिताब ध्रुवांश भट्ट (क्वींस स्कूल हल्द्वानी), सीनियर बालिका वर्ग का खिताब इशिका बंगा (आरएएन बिलासपुर), जूनियर बालक वर्ग का खिताब सक्षम दर्शन (दीक्षांत हल्द्वानी), जूनियर बालिका वर्ग का खिताब अद्विका साहू (विजन वेली काशीपुर), सब जूनियर बालक वर्ग का खिताब धैर्य बोरा (डीएवी हल्द्वानी), सब जूनियर बालिका वर्ग का खिताब श्रीजा सिंह (स्टोन रिज रुद्रपुर) ने जीता। टूर्नामेंट का उद्घाटन कोलंबस पब्लिक स्कूल के एमडी श्री मनोज खेड़ा और प्राचार्य श्री मनोज कुमार ने किया और समापन कोलंबस पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री केशर दास खेड़ा के किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में चीफ आर्बिटर अवि सिंह (नेशनल आर्बिटर) और राघव शतरंज अकादमी से दिलीप साहू, सुमित बांगा, डॉ. प्रमेश अरोड़ा, स्वाति बांगा, नीलम साहू, ईशा अरोड़ा मौजूद रहे।

More From Author

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप, थीम “खेलोगे तो खिलोगे”, का समापन समारोह हर्ष, उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

बिगवाड़ा मंडी मे छोटे फल- सब्जी थोक विक्रेता को हटाये जाने के विषय मे विधायक शिव अरोरा से मिले पीड़ित व्यापारी सौपा ज्ञापन विधायक शिव अरोरा बोले 20 वर्षो से अपनी रोजी रोटी चला रहें फल सब्जी व्यापारीयों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न, उनका व्यापार पहले की भाति रहेगा जारी

ऑनकोप्लास्टी ने दी महिलाओं को कैंसर से जीत के साथ नई उम्मीद अब स्तन कैंसर के बाद भी बनी रहेगी स्त्री की पहचान और आत्मविश्वास

नगर निगम में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई वाल्मीकि जयंती  सांसद अजय भट्ट व महापौर विकास शर्मा समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने किया नमन