दून एक्सप्रेस’ फिल्म की शूटिंग के लिये बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडेय 9 अप्रैल को पहुंचेंगे एमिनिटी स्कूल

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

दून एक्सप्रेस’ फिल्म की शूटिंग के लिये बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडेय 9 अप्रैल को पहुंचेंगे एमिनिटी स्कूल


रुद्रपुर – पाण्डेय एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘दून एक्सप्रेस’ में शूटिंग के लिये बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडेय 9 अप्रैल को काशीपुर रोड स्थित ‘एमिनिटी
पब्लिक स्कूल’ पहुंचेंगे। जहा वो फिल्म की शूटिंग में शामिल होंगे। फिल्म में उनकी विशेष भूमिका है।
यह जानकारी फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मीडिया नाहिद खान ने देते हुए बताया कि फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक पांडेय, ममता पांडेय और डायरेक्टर कमल मेहता ने ‘दून एक्सप्रेस’ में बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडेय के लिये कुछ अलग तरह की शीर्ष भूमिका रखी गई है, जो फिल्म का यादगार हिस्सा रहेगी। यह फिल्म उत्तराखंड के परिवेश, संस्कृति और यहां के पर्यटक स्थलों को भी दिखायेगी। पूरी टीम इसके लिये मेहनत कर रही है। इसके गाने आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे।
आपको बता दे कि इन दिनों ‘दून एक्सप्रेस’ नामक फिल्म की शूटिंग ‘एमिनिटी पब्लिक स्कूल’ में चल रही है। जिसमे एमिनिटी पब्लिक स्कूल’ के बच्चे भी किरदार निभा रहे है। यह फिल्म एक बच्ची की कहानी पर केंद्रित है, इसका नाम मन्नू है, जो अपना मुकाम पाने के लिये काफी संघर्ष करती है। इस संघर्षमयी कहानी के मार्मिक दृश्यों को निर्देशक कमल मेहता ने अपनी टीम के साथ बेहतरीन ढंग से फिल्माया है। यह फिल्म शूटिंग के बाद जल्द ही बड़े परदे पर रिलीज़ की जायेगी।
‘दून एक्सप्रेस’ की कहानी दीपक पांडे और अनुग्रह अग्निहोत्री ने लिखी है। फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक पांडेय, ममता पांडेय है। निर्देशक कमल मेहता है। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मीडिया नाहिद खान है। फिल्म का संगीत सतेंदर परिन्दियालऔर वीरेंद्र नेगी ने दिया है जबकि मधुर आवाज़ अदिति नेगी, कनिष्का नेगी और वीरेंदर नेगी ने दी है। गीत को लिखा है हेमंत बिष्ट ने। फिल्म की शूटिंग रुद्रपुर के साथ ही देहरादून, बागेश्वर, भीमताल, हरिद्वार और ऋषिकेश में भी होगी।
फिल्म की मुख्य भूमिका में अंकिता परिहार, परिधि पाण्डेय, रितिका शर्मा, मणिकर्णिका जोशी, जगजीवन कन्याल, शालिनी झा, रिया शर्मा, मार्केटिंग हेड दीवान मुकेश, मनोज जोशी, एसोसिएट प्रोड्यूसर आर पी घिल्डियाल, सतेंद्र रावत, संयोगिता ध्यानी सहित काफी सहायक उत्तराखंड के कलाकार अपनी भूमिका निभा रहे है।

More From Author

रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका।

प्रेस नोट 8 दिसंबर, रुद्रपुर रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका। इस दौरान हुई संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूंजीपतियों और विकास कार्यों के लिए दशकों से काबिज गरीब जनता की जमीनें छीनने का काम कर रही है। पूंजीपतियों के लिए जमीनें छीनने और उनके आशियानों पर बुलडोजर चलाने की नीति ही भाजपा सरकार की मुख्य नीति है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और तमाम प्रशासन के आला अधिकारी जमीनें छीनने के लिए डेमोग्राफी में बदलाव की रट लगाए हुए हैं। सरकारों का काम जनता को रोजी, रोटी, रोजगार, घर देने का होता है। लेकिन भाजपा सरकार यह सब छीनने में लगी हुई है। गरीब लोग जैसे–तैसे मुश्किल व विपरीत परिस्थितियों में अपना खून –पसीना बेचकर कुछ रुपए जुटाकर अपना घर बनाते है। लेकिन ये सरकार बस्तियां की बस्तियां उजाड़ दे रही है। न्यायालयों के तमाम निर्देशों के बावजूद बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला देना ना सिर्फ अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। वक्ताओं ने कहा कि पुछड़ी में गरीबों के मालिकाना हक और उनकी न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक दर्जन से अधिक नागरिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शासन–प्रशासन के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने मांग की कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और उनके आशियानों को वैधता प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में रह रहे लोगों को उनकी काबिज जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए, साथ ही जिन परिवारों को उजाड़ा है उनके पुनर्वास व मुआवजे की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीएसटीयू के कॉमरेड मुकुल, क्रालोस के शिवदेव सिंह, भाकपा(माले) के ललित मटियाली ने संबोधित किया। इसके अलावा सी एस टी यू के धीरज जोशी, ऐक्टू की अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, भूपति रंजन मलिक, ज्ञानचंद, CIE श्रमिक संगठन से डूंगर सिंह, एडविक मजदूर संगठन से राजू सिंह, ऑटो लाइन मजदूर संगठन से जीवन लाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र से राजेश आदि शामिल थे। ललित मटियाली

विधायक शिव अरोरा के प्रयास लाये रंग जिला अधिकारी से वार्ता के बाद प्राधिकरण ने संशोधित आदेश किया जारी नजूल, दानपात्र पहले से मकान बनाकर रह रहे 30 हजार परिवारों क़ो बिजली कनेक्शन हेतु मानचित्र स्वीकृत कराने की अनिवार्यता क़ो किया समाप्त

महापौर दीपक बाली ने एक करोड़ 15 लाख 53हजार रु की 14 सड़कों का शिलान्यास किया

पार्टी को मजबूत बनाने में हर कार्यकर्ता का योगदानः विकास शर्मा – सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद