विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर नजूल भूमि के फ्रीहोल्ड पर लगी रोक के समाधान हेतु सौपा ज्ञापन

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर   विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर नजूल…

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर नजूल भूमि के फ्रीहोल्ड पर लगी रोक के समाधान हेतु सौपा ज्ञापन* रुद्रपुर। काशीपुर दौरे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक शिव अरोरा ने की मुलाक़ात ओर नजूल भूमि को फ्री होल्ड न करने के उच्च न्यायलय द्वारा 16 अप्रैल 2025 को लगाई गई रोक के संदर्भ मे मुख्यमंत्री को लिखित ज्ञापन सौंपकर उच्च न्यायलय मे सशक्त पैरवी कर समाधान निकालने हेतु निवेदन किया। आपको बता दे नजूल भूमि पर मालिकाना हक रुद्रपुर क्षेत्र का सबसे गंभीर विषय है जिसको विधायक बनने के बाद से ही शिव अरोरा ने नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिले इसको लेकर काफ़ी प्रयास किये थे उनके प्रयास से ही नजूल भूमि पर मालिकाना हक देनी की नजूल नीति मे जटिलता को दूर करते हुऐ नजूल नीति मे सरकार द्वारा संशोधन कर नीति लायी गई जिसके बाद से नजूल भूमि पर बसे 20000 परिवारों को उनकी भूमि के मालिकाना हक मिलने का कार्य प्रारम्भ हुआ। जिसमे पहले चरण मे 3000 लोगो को नजूल भूमि के मालिकाना हक के पात्र सौपे गये जिसको देने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं रुद्रपुर के गाँधी पार्क आये थे। तो वही अभी 16 अप्रैल को उच्च न्यायलय की सिंगल बेच ने आदेश जारी करते हुऐ नजूल नीति 2021 लागू रहने के शासनादेश संख्या 184021/V-1/ 2022/ ई -48489/2024 नजूल भूमि फ्रीहोल्ड पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश हुआ। विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर आग्रह किया रुद्रपुर क्षेत्र के 20000 परिवारों से जुडा अत्यंत गंभीर जनकल्याणकारी विषय है न्यायलय की रोक से फ्रीहोल्ड कार्य एक बार रुक गया है। ऐसे मे गरीब निर्धन परिवार जिनको आपकी सरकार के आदेश अनुसार 50 वर्गमीटर के अन्तर्गत निशुल्क मालिकाना हक मिल रहा था उनके लिये गहरा संकट मंडराने लगा है। विधायक अरोरा ने मुख्यमंत्री से कहा की अपनी मंशा के अनुरूप इस जनकल्याणी विषय के संदर्भ में उच्च न्यायलय मे मजबूत व सशक्त पैरवी कर समाधान करने का कार्य किया जाना चाहिए,ताकि बचे हुऐ परिवारों को नजूल भूमि का मालिकाना हक मिलना सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री धामी ने गंभीर विषय को सुनते हुऐ विधायक शिव अरोरा को समस्या के समाधान निकले का भरोसा दिया। विधायक अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कहा की नजूल पर बसे जिन लोगो को मालिकाना हक के पट्टे दिये गये है उनको उसको फ्रीहोल्ड करने हेतु एक लाख स्टाम्प ड्यूटी तक का खर्च आ रहा है जिसको वाहन करना उन निर्धन परिवारों के लिये सम्भव नहीं है स्टाम्प ड्यूटी को माफ किये जाये जिससे उस भूमि को फ्री होल्ड करवाया जा सके।

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर   विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर नजूल…

गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज रुद्रपुर में विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर   गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज रुद्रपुर में विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष…

आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में ममता बनर्जी की शवयात्रा निकाल कर किया पुतला

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर   आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में ममता बनर्जी की शवयात्रा निकाल कर किया…

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी पैसों के लालच में जिगरी दोस्त की हत्या करने वाला राजेश उर्फ राजा गिरफ्तार

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर   एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार…

महापौर से की खाली पड़ी भूमि पर पार्क बनाने की मांग सुभाष कालोनी के लोगों ने सौंपा ज्ञापन

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर   महापौर से की खाली पड़ी भूमि पर पार्क बनाने की मांग सुभाष…

बाजपुर में आतंकवाद का पुतला फूंका कड़ा सबक सिखाने की मांग आतंकी हमला राजनीतिक अवसर नहीं चुनौती है

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर   बाजपुर में आतंकवाद का पुतला फूंका कड़ा सबक सिखाने की मांग आतंकी…

दर्जा कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद बलराज पासी बोले आतंकी_हमला_कायरतापूर्ण_अक्षम्य_और_घोर_निंदनीय पाकिस्तान व आतंकवाद के विरूध्द जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर   दर्जा कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद बलराज पासी बोले आतंकी_हमला_कायरतापूर्ण_अक्षम्य_और_घोर_निंदनीय पाकिस्तान व…

रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहींः विकास शर्मा – निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर का माहापौर ने किया शुभारम्भ

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर   रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहींः विकास शर्मा – निरंकारी मिशन द्वारा…

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर आगमन के दौरान रूद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने नजूल भूमि पर मालिकाना हक की समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर आगमन के दौरान रूद्रपुर के महापौर…