कांग्रेस को एक ओर झटका मुख्य बाजार से कांग्रेस नेता मनीष गोस्वामी अपने समर्थको संग हुऐ भाजपा मे शामिल, विधायक शिव अरोरा ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

कांग्रेस को एक ओर झटका मुख्य बाजार से कांग्रेस नेता मनीष गोस्वामी अपने समर्थको संग हुऐ भाजपा मे शामिल, विधायक शिव अरोरा ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

रुद्रपुर। भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता हुआ, निकाय चुनाव शुरू होते ही कांग्रेस से लोगो का मोह भंग होना जारी। वही आज कांग्रेस के मुख्य बाजार से पार्षद पद के प्रबल दावेदार नेता मनीष गोस्वामी ने विधायक शिव अरोरा व भाजपा में आस्था व्यक्त करते हुऐ अपने समर्थको संग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
वही विधायक शिव अरोरा के आवास पर भाजपा की सदस्यता ली विधायक शिव अरोरा ने मनीष गोस्वामी व उनके का माला पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।
विधायक शिव अरोरा बोले मनीष गोस्वामी मुख्य बाजार में मजबूत पकड़ रखते है जिनके भाजपा में आने पर पार्षद प्रत्याशी को लाभ मिलेगा, जनता को कांग्रेस से मोह भंग हों चुका है इसलिये एक के बाद कांग्रेस छोड़ लोग भाजपा में आ रहे है विधायक बोले मेहनती लोगो की कांग्रेस में कद्र नहीं है वही भाजपा रुद्रपुर नगर निगम चुनाव में बहुत मजबूत स्थिति में है हम रुद्रपुर मेयर सीट व सर्वाधिक पार्षद के साथ जीत दर्ज कर परचम लहरायेगे।

इस दौरान उपेन्दर चौधरी, सुरेश कोली,गुन्नू चौधरी, प्रीत ग्रोवर ,मयंक कक्कड़, मुख्य बाजार पार्षद प्रत्याशी सोनू अनेजा, रोनिक नारंग
व शामिल होने वालों में चद्र प्रकाश, ओमप्रकाश, मानस दुनेजा,मयंक माटा,शिवम् गोस्वामी, असित सरकार,दीपक तनेजा, महेश गर्ग,कृष्ण कुमार आदि लोग शामिल हुऐ।

More From Author

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा हाथों में तिरंगा, दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लेकर सड़कों पर उमड़ा युवाओं का सैलाब

नए साल के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रशासन कों निर्देश, पर्यटन की यात्रा सुगम करने की व्यावस्था करें दुरुस्त

पूर्व विधायक ठुकराल का हिन्दुओ के खिलाफ वायरल ओडियो पर विधायक शिव अरोरा का चढ़ा पारा बोले ऐसे व्यक्ति को फांसी दें देनी चाहिए ओर होना चाहिए हिन्दू समाज से बहिष्कार