उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष श्रीमान यशपाल आर्य के निवास स्थान पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष श्रीमान यशपाल आर्य के निवास स्थान पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

, जिसमें कांग्रेस कमेटी एससी विभाग नैनीताल के जिला अध्यक्ष श्री इन्दर पाल आर्य जी के नेतृत्व में नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के पदाधिकारी समेत समस्त नैनीताल जिले के विधानसभा अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को नेता प्रतिपक्ष द्वारा उनका नियुक्त पत्र दिया गया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्रीमान यशपाल आर्य ने जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य जी की सराहना की और कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल से संगठन को मजबूत बनाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि इन्दर पाल आर्य जी ने अपनी मेहनत और समर्पण से संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।साथ ही कहा कि वह अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए और अधिक मेहनत करें। हमें आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।

नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिला अध्यक्ष श्री इन्दर पाल आर्य ने कहा, हम नेता प्रतिपक्ष श्रीमान यशपाल आर्य जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। हमारा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का लक्ष्य है नैनीताल जिले समेत पूरे उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाना और समाज के सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ना है।

इस अवसर पर नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

महापौर ने रम्पुरा क्षेत्र में समस्याओं का लिया जायजा पार्षदों और स्थानीय निवासियों से किया संवाद

स्वच्छ रुद्रपुर, स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ महापौर विकास शर्मा ने की चाय पर चर्चा  वार्ड का स्थलीय निरीक्षण भी किया