नगर निगम में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई वाल्मीकि जयंती  सांसद अजय भट्ट व महापौर विकास शर्मा समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने किया नमन

Spread the love

राजीव कुमार गोड़

 

नगर निगम में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई वाल्मीकि जयंती
सांसद अजय भट्ट व महापौर विकास शर्मा समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने किया नमन

रूद्रपुर। आदिकाव्य रामायण के रचयिता, महान ऋषि और समाज सुधारक महर्षि वाल्मीकि की जयंती मंगलवार को नगर निगम परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा, नगर निगम के अधिकारीगण, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।इस दौरान महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इससे पूर्व नगर निगम में पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा की अगुवाई में सांसद अजय भट्ट का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल रामायण के रचयिता थे, बल्कि वह एक युगद्रष्टा थे जिन्होंने समाज को धर्म, कर्तव्य, प्रेम और सत्य का मार्ग दिखाया। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि व्यक्ति अपनी इच्छाशक्ति और साधना से कितना महान बन सकता है। आज के युग में उनके आदर्श पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। सांसद भट्ट ने आगे कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन के हर पहलू पर प्रकाश डालने वाला ऐसा महाकाव्य है, जिससे हर व्यक्ति प्रेरणा प्राप्त कर सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महर्षि वाल्मीकि के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान दें।

सांसद भट्ट ने रुद्रपुर नगर निगम को हाल ही में प्राप्त ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार’ के लिए विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम ने एक नई पहचान बनाई है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में रुद्रपुर नगर निगम को प्रदेश के 11 नगर निगमों में प्रथम स्थान मिलना अत्यंत गौरव की बात है। यह उपलब्धि न केवल प्रशासन की कार्यकुशलता का प्रमाण है, बल्कि नगरवासियों की जागरूकता और सहभागिता का भी परिणाम है।

महर्षि वाल्मीकि जयंती के इस शुभ अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें यह सिखाता है कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से क्यों न हो, अपने कर्मों और ज्ञान से समाज को दिशा दे सकता है। उनके विचार आज भी हमें प्रेरित करते हैं कि हम समाज में समरसता, समानता और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ें। महापौर ने आगे कहा कि नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार’ मिलना हम सभी रुद्रपुरवासियों के लिए गर्व का विषय है। यह पुरस्कार सिर्फ एक संस्था की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे शहर की मेहनत, भागीदारी और संकल्प का परिणाम है। मैं इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट सहित सभी वरिष्ठ जनों, नगर आयुक्त, पार्षदगण, सफाईकर्मियों और नागरिकों का आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने इस लक्ष्य को साकार करने में भूमिका निभाई।

इस अवसर पर भाजपा नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल,पारस चुघ, पार्षद चंद्रसेन चंदा, के.के. त्रिपाठी, चिराग कालरा, सोनू मुल्तानी, मनोज, सुनील रोहतगी, बिट्टू वाल्मीकि, , ममता जीना, साधना शर्मा, उर्मिला मिश्रा, संदीप वाल्मीकि, छात्रसंघ अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट, नेत्रपाल मौर्य, रोहित वाल्मीकि, प्रमोद मित्तल, विजय तोमर सहित अन्य अनेक जनप्रतिनिधि, पर्यावरण मित्र, पार्षदगण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

बालक वर्ग जेपीएस रुद्रपुर और बालिका वर्ग आर्यमन बिड़ला हलद्वानी ने टूर्नामेंट में शतरंज प्रतियोगिता जीती

तहसील दिवस में आई समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारित करना सुनिश्चित करें यह निर्देश अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बुधवार को ब्लॉक सभागार गदरपुर में आयोजित तहसील दिवस में अधिकारियों को दिये।