कृषि मंत्री गणेश जोशी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पंतनगर में किया वृक्षारोपण

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पंतनगर में किया वृक्षारोपण

रुद्रपुर, । प्रदेश के कृषि एवं जनपद ऊधम सिंह नगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत एक फलदार पौधे का रोपण किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल है, बल्कि मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक अनूठा माध्यम भी है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एक वृक्ष हम मां के नाम लगाएं और उसकी देखभाल भी उसी ममता के साथ करें, जिस प्रकार मां अपने बच्चों की करती है। उन्होंने कहा कि यह अभियान भावनात्मक जुड़ाव और पर्यावरणीय चेतना का सुंदर संगम है।

More From Author

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा हाथों में तिरंगा, दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लेकर सड़कों पर उमड़ा युवाओं का सैलाब

महापौर विकास शर्मा ने ग्राम मलसा में किया जनसंपर्क भाजपा प्रत्याशी कोमल चौधरी के समर्थन में मांगा जनादेश

इनवोकॉन के सीईओ तरनजीत सिंह ने निवेश उत्सव में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाक़ात