भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई आतंकवादी घटनाओं में मारे गए बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि…दीपक बाली

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई आतंकवादी घटनाओं में मारे गए बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि…दीपक बाली

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने कहा है कि भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई आतंकवादी घटनाओं में मारे गए बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है जिसके लिए भारत की सेना बधाई की पात्र है और हम उसके शौर्य और पराक्रम को सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उन्हें अब सुकून मिला है।

महापौर दीपक बाली ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के कैंपों को ध्वस्त करने की भारतीय सेना द्वारा की गई सफल कार्यवाही का स्वागत किया है, और प्रधानमंत्री व. भारतीय सेना के हौसले, वीरता और दूरदर्शिता को सलाम किया है। श्री बाली ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान से आर पार की जंग हो ही जाए और जब तक एक भी आतंकवादी जिंदा है तब तक कार्रवाई जारी रहे। उन्होंने कहा कि बेगुनाह लोगों और इंसानियत का खून बहाने वालों को अब पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए जिसके लिए पूरा देश पाकिस्तान के विरुद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ एकजुट हुआ खड़ा है। श्री बाली ने कहा कि भारत की बेटियों ने सुहाग उजाड़ने वालों का सिंदूर से सफाया कर जो कीर्तिमान स्थापित किया है उससे पाकिस्तान को अब सबक सीखना चाहिए क्योकि उसके पाले हुए आतंकवादी मारते रहे और हम सहते रहे यह अब नहीं होगा।

More From Author

ट्रांजिष्ट कैम्प की हिन्दू नाबालिक बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर विधायक शिव अरोरा ने परिजनों संग एसपी क्राइम निहारिका तोमर से की मुलाक़ात! विधायक बोले लवजिहादी अशरफ जल्द पकड़ कर भेजा जाये सलाखों के पीछे, हो सख्त कार्यवाही देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर में नहीं बर्दाश्त होगा लव जिहाद, लैंड जिहाद

गाँधी पार्क में कल यू एस कार्निवाल सरस आजीविका मेला का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व प्रशासनिक अधिकारियो संग किया कार्यक्रम स्थल का निरक्षण

रूद्रपुर। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को मोहनपुर नंबर दो में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की लागत से शमशान घाट के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर

किच्छा में भीषण सड़क दुर्घटना: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता, तुरंत सहायता कर बचाई जान

भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई आतंकवादी घटनाओं में मारे गए बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि…दीपक बाली