ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति से ठगे एक लाख अड़सठ हज़ार रुपये

Spread the love

ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति से ठगे एक लाख अड़सठ हज़ार रुपये

काशीपुर। एक व्यक्ति ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 1 लाख 68 हजार रुपए ठग लिए गए। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभाष नगर निवासी दिगंबर मिश्रा पुत्र स्व. टी. मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 4 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने स्वयं को कस्टम अधिकारी बताते हुए कहा कि आपकी दोस्त मारिया जो कि विदेश से आई है, उसके पास 5 करोड़ रुपए पकड़े गए हैं। उक्त रकम पर 1 लाख 68 हजार रुपए का टैक्स बनता है। उसने एक एकाउंट नंबर देते हुए रकम उक्त एकाउंट में डालने को कहा और बोला कि अन्यथा इसे जेल भेज दूंगी इसका पासपोर्ट व अन्य कागजात कस्टम विभाग में जमा हो जाएंगे। दोस्त के फेसबुक से जुड़े होने की बात कहते हुए कॉलर ने महिला से बात कराई, जो कि रोती आवाज में बोली कि मैं काशीपुर आते ही आपके पैसे वापस कर दूंगी। भावुकता में आकर मैंने 1 लाख 68 हजार रुपए उक्त खाते में जमा कर दिए। कुछ देर बाद उक्त महिला ने एक लाख रुपये और मांगे तो मुझे संदेह हुआ और मैंने रकम डालने से मना कर दिया। बाद में उसे अपने साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पुलिस ने धारा 420 आईपीसी के तहत अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More From Author

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

ओरिसन स्कूल के परिवार के द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणेश चतुर्थी का त्यौहार

पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली करने वाले दो तथा कथित पत्रकार रुद्रपुर से हुए गिरफ्तार जानिए पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *