किच्छा:- देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 47वा जन्मदिन पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर केक काटकर एवं फलदार पौधे रोपण कर धूमधाम से मनाया।

Spread the love

किच्छा:- देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 47वा जन्मदिन पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर केक काटकर एवं फलदार पौधे रोपण कर धूमधाम से मनाया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को उत्तराखंड भाजपा संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। पूरे देश में जहां-जहां भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चाहने वाले लोग हैं सब लोग अपने-अपने तरीके से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मना रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश चौमुखी विकास की नई गाथा लिख रहा है, धामी सरकार समान नागरिक कानून की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है, अपने संकल्प पत्र के अनुसार वर्ष में तीन गैस सिलिंडर देने के लिए 55 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है, सफाई मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है, वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन को भी बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया है अब परिवार में पति-पत्नी दोनों को इसका लाभ मिलेगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने जीवन के 48वें साल में प्रवेश कर लिया है इस मौके को यादगार के रूप में मनाने के लिए बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से 48 संकल्प दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर धर्मराज जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिव्यांश लूथरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती दुबे, मूलचंद राठौर, सांसद प्रतिनिधी कुलदीप बग्गा, महामंत्री मुकेश कोली, गोल्डी गोराया, प्रकाश पंत, देवेन्द्र शर्मा, धनीराम, गिरीश वर्मा, विशाल गुप्ता, नंदू प्रजापति, राजेश कुमार रज्जी, सुरेंद्र चौधरी, चंदन जायसवाल, जितेंद्र गौतम, लता सिंह, मीना शर्मा, ज्योति जड़िया, माधुरी बिसेन, आरती दुबे, शैल शुक्ला, धर्मेन्द्र तिवारी, इकबाल अहमद, अमृत पाल, मयंक तिवारी, महेंद्र पाल, राजकुमार कालरा, रामौतार अग्रवाल, प्रदीप पुजारा, सैय्यद इफ्तिकार मिया, ओम तनेजा, पूरन भट, हरीश सक्सेना, हारून मलिक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियो द्वारा मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन मनाया गया

चंद्रावती व राधेहरि महाविद्यालय में बीएड की प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *