भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियो द्वारा मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन मनाया गया

Spread the love

भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियो द्वारा मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन मनाया गया

काशीपुर। भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियो द्वारा गौतम नगर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालक छात्रावास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को भोजन कराया गया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। कहा कि प्रदेश में विकास की धारा को धरातल पर पहुंचाने में मुख्यमंत्री धामी ने सफल कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों से अधिक प्रेम करते हैं। कार्यक्रम में केक भी काटा गया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, कल्पना राणा, रवि अरोड़ा, विपिन अरोड़ा, प्रियांशु कथूरिया, रवि प्रजापति पार्षद, सुरेश सैनी पार्षद, देव प्रकाश पार्षद, चंद्रसेन सिंह, पूर्व प्रधान रूप सिंह, हरगोविंद सिंह, वीर सिंह चौहान, सचिन ठाकुर आदि के साथ ही स्कूल स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

हम प्यार और नम्रता को अपनाकर जीवन जीयेंपूज्य एच० एस० चावला जी

किच्छा:- देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 47वा जन्मदिन पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर केक काटकर एवं फलदार पौधे रोपण कर धूमधाम से मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *