श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भागवत कथा के आयोजन कीपूर् संध्या पर दुर्गा मंदिर/ सामुदायिक भवन वार्ड नंबर 24 रमपुरा से एक विशाल कलश यात्रा निकल गई

Spread the love

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भागवत कथा के आयोजन कीपूर् संध्या पर दुर्गा मंदिर/ सामुदायिक भवन वार्ड नंबर 24 रमपुरा से एक विशाल कलश यात्रा निकल गई,जो की रमपुरा के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर धर्मशाला पर संपन्न हुई जिसकी अगुवाई पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने की !
कलश यात्रा में राधा कृष्ण की सुंदर झांकियां के साथ मातृशक्ति ने राधे राधे गोविंद मेरो है गोपाल मेरो है के साथ नृत्य भी किया !
इस मौके पर कार्यक्रम की अगवाई कर रहे और विधायक राजकुमार ठुकराल भी भजनों के साथ थिरके !
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भागवत कथा का आरम्भ करने से पहले कलश यात्रा निकाली जाती है क्योंकि माना जाता है कि कलश में सारे देव विराजमान होते हैं और कलश को सिर पर रख कर भ्रमण करने से धरा सिद्ध होती है तथा साथ ही जो कलश का धारण करता है उसकी आत्मा भी पवित्र हो जाती है। हम सभी लोगों को इस तरह के धार्मिक आयोजन करते रहना चाहिए इससे आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है और मानसिक एवं आत्मिक शांति प्राप्त होती है !
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक हिम्मतराम कोली,समाजसेवी नाथूलाल कोली,शैलेंद्र कोली,बंटी कोली,अजय सिंह, माया देवी कोली,लक्ष्मी कोली,सरोज रानी मीना देवी,पार्वती कोली,रानी कोली,विद्या रानी,सुनीता कोली सीमा कोली,पिंकी कोली,रजनी कोली,भूरेलाल कोली,चंद्रपाल कोली,पृथ्वीराज,त्रिलोक कोली, आशु कोली,आशु त्रिवेदी,रामकिशोर कोली,राजेश कोली, रामप्रसाद कोली,बाबूराम कोली,भोरेलाल कोली,मुकेश कोली,कुंवरपाल कोली सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे !

More From Author

रुद्रपुर । जिला अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट, चार स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत दस चिकित्सकों के स्थानांतरण के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किया।

बाजपुर में भूमि बन धन विकास केंद्र तहत मसाला प्रसंस्करण इकाई व मधुवन कलस्टर के कार्ययाल का उद्घाटन करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।

अदालतों से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *