सितारगंज 02 सितंबर 2023– उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा की अध्यक्षता में बिचपुरी सितारगंज में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

Spread the love

सितारगंज 02 सितंबर 2023– उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा की अध्यक्षता में बिचपुरी सितारगंज में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। एसटी आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा ने दीप जलाकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, बाल विकास, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, राजस्व विभाग, सहकारिता, उद्यान सहित 18 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। शिविर में कार्मिकों ने जन कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और पत्रों को मौके पर ही लाभान्वित भी किया गया।
शिविर में क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिन्न समस्याएं रखी गई, जिसमे से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिन समस्याओं का निस्तारण मौके पर नहीं हो पाया, उन समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभागों के कार्मिकों को दिए।
श्रीमती राणा ने एसटी आयोग के क्रिया–कलापों, अनुसूचित जनजाति के पीड़ित व्यक्तियों की आयोग में सुनवाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी व्यक्तियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कह
शिविर के एक दिव्यांग व्यक्ति को बेशाखी वितरित की गई। शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, खण्ड विकास अधिकारी सीपी आर्य, तहसीलदार राजेंद्र सनवाल आदि उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर । जिला अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट, चार स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत दस चिकित्सकों के स्थानांतरण के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किया।

मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च

रूद्रपुर 02 सितम्बर 2023- जनपद वासियों को डेंग से बचाव हेतु सीधे लार्वा पर ही वार किया जाये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *