विज़न हेल्प वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ढेला नदी के कटाव से गिरे घरों के लिए की गई पत्थरो की सहायता

Spread the love

विज़न हेल्प वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ढेला नदी के कटाव से गिरे घरों के लिए की गई पत्थरो की सहायता

काशीपुर। ढेला नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे बसे गांव उसके पानी के कटाव से गिर गए जिससे वहां के स्थानीय निवासी घर से बेघर हो गए। ऐसी दुख की घड़ी में विजन हेल्प वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा स्थानीय निवासियों से उनके हाल को जाना। वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है की नदी के पानी के कटाव से हमारे घर गिर गए हैं जिसको रोकने के लिए हमें पत्थरों की जरूरत है। इसके बाद विजन हेल्प वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा चार ट्राली पत्थरों की सहायता की गई इसके बाद लोगों ने फाउंडेशन की भूरी प्रशंसा की। वहीं पार्षद अब्दुल कादिर द्वारा फाऊंडेशन व उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की वहीं उन्होंने बताया कि पत्थरों के मिलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद पत्थर की व्यवस्था की गई है। ऐसे दुख की घड़ी में लोगों की दुआएं इस संस्था के साथ है। वही फाउंडेशन के स्वामी आसिफ रज़ा का कहना है कि हमारी टीम के द्वारा इस क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान लोगों ने टीम से पत्थर की मांग की थी वहीं उन्होंने बताया कि हमारे निरीक्षण में देखा गया था कि लेबर खाली बैठी हुई थी क्योंकि उनके पास पत्थर नहीं था जिसकी जरूरत को देखते हुए हमारी टीम द्वारा पत्थर की व्यवस्था की गई आगे भी हमारी टीम इसी तरह से कार्य करती रहेगी।

More From Author

रुद्रपुर। रुद्रपुर के संजय नगर खेड़ा क्षेत्र में सोमवार को स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने पहुंची विभाग की टीम को स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते स्थिति काफी देर तक तनावपूर्ण बनी रही और हंगामे के कारण टीम को मीटर लगाने का कार्य बीच में ही रोकना पड़ा।

विशेष समिति की निगरानी में कुर्बानी की होगी वीडियोग्राफी  खुले में पशुबलि और अवशेष फेंकने पर सख्त कार्रवाई रूद्रपुर में बकरीद पर अब तक का सबसे सख्त आदेश हाईकोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन कराने के आदेश जारी

ए.एल.सी के प्रयासों से मिला श्रमिको का रुका वेतन समझोते के बाद भी बडवे इंजीनियरिंग वर्कर्स नही दे रहा था वेतन

आबकारी टीम ने ध्वस्त कीं कच्ची शराब की दो भट्टियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *