कच्ची शराब के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

कच्ची शराब के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन और आईटीआई थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत चौकी पैगा क्षेत्र अंतर्गत अभियुक्त मनजीत सिंह पुत्र बाज सिंह निवासी ग्राम खाईखेड़ा के कब्जे से एक प्लास्टिक की जरीकेन के अंदर 20 लीटर अवैध शराब खाम के साथ गामा फैक्ट्री से पहले पुलिया कटैया को जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में पैगा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार, कां. सलेंद्र व जगदीश थे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

घायल ड्राइवर के लिए देवदूत बने, एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टी सी घायल का स्वयं प्राथमिक उपचार देकर पहुंचवाया अस्पताल।

श्रीराम संस्थान के बी०बी०ए० एवं बी॰काॅम (ऑनर्स) विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *