श्रीराम संस्थान के विद्यार्थियों ने बी.एड. तृतीस सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए लहराया परचम

Spread the love

श्रीराम संस्थान के विद्यार्थियों ने बी.एड. तृतीस सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में
शानदार प्रदर्शन करते हुए लहराया परचम

कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा बी0एड0 तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें श्रीराम संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। संस्थान के समस्त छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया है।ं प्रथम स्थान पूनम उप्रेती 91.79 प्रतिशत, द्वितीय स्थान आशुतोष गुसाई 91.58 प्रतिशत एवं गरिमा तिवारी 91.58 प्रतिशत व तृतीय स्थान चन्द्रा रावत 91.37 प्रतिशत ने प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. (डाॅ.) योगराज सिंह, प्राचार्य डाॅ. एस.एस. कुशवाहा, विभागाध्यक्ष डाॅ. सुनीता शर्मा एवं समस्त प्रवक्ताओं ने छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सीएम धामी ने राज्य के विकास के लिए पीएम मोदी से की लंबी बात सीएम धामी ने पीएम मोदी को उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण पीएम के साथ सीएम धामी को है राज्य के विकास की चिंता

बगवाड़ा निवासी एक युवक चार दिन से लापता किसी को दिखे तो 7017589313 में कॉल करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *