वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने गत रात्रि हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे दर्जनों शिव भक्त डाक कांवरियों को ग्राम बगवाड़ा भट्टा से भगवान शिव के जयघोषों के साथ शुभकामनाएं देकर रवाना किया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार

वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने गत रात्रि हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे दर्जनों शिव भक्त डाक कांवरियों को ग्राम बगवाड़ा भट्टा से भगवान शिव के जयघोषों के साथ शुभकामनाएं देकर रवाना किया। इस दौरान सारा वातावरण भगवान शंकर के जयघोषों से गुंजायमान हो गया। श्री चुघ ने कहा कि जो शिव भक्त पावन श्रावण मास में पवित्र गंगाजल लेने हरिद्वार जाते हैं उन पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही इनके द्वारा लाया गया पवित्र गंगा जल जहां जहां भी पहुंचता है वह क्षेत्र पावन हो जाता है तथा वहां के निवासियों पर भी भगवान शिव का आर्शीवाद बना रहता है। उन्होंने कहा कि उनका यह सौभाग्य है कि उन्हें भगवान शिव के भक्त डाक कांवरियों को पावन गंगाजल लेने हरिद्वार रवाना करने का शुभ अवसर मिला है। श्री चुघ ने कहा कि हरिद्वार से पावन गंगाजल लेने का उसी को अवसर मिलता है जिस पर भगवान भोले महादेव की विशेष कृपा होती है। उन्होंने सभी शिव भक्त डाक कांवरियों पर पुष्प की और उन्हें मिष्ठान वितरित कर जयघोषों के साथ रवाना किया। इस अवसर पर जाने वाले कांवरियों में गोविंद साहनी, देवेंद्र प्रजापति, चंद्रपाल प्रजापति, बबलू प्रजापति,भोलू प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, देवेंद्र प्रजापति, सतपाल प्रजापति,राजू सहनी, राजीव सहनी,अमित पाल
दीपक साहनी, बलदेव सिंह,
संजू सिंह, जगबीर मेहता, प्रदीप मेहता, सरबजीत संधू, सुनील भोला, गौतम, चंदन साहनी, राजन साहनी,नन्हे भोला,रोहित साहनी, जसवंत सिंह शामिल थे। जिन्हें रवाना करने श्री चुघ के साथ जितेंद्र संधू , मोर सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह सरजू, दीपक राणा, विजय सागर, शिवाय छाबड़ा आदि मौजूद थे।

More From Author

ट्रांजिष्ट कैम्प की हिन्दू नाबालिक बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर विधायक शिव अरोरा ने परिजनों संग एसपी क्राइम निहारिका तोमर से की मुलाक़ात! विधायक बोले लवजिहादी अशरफ जल्द पकड़ कर भेजा जाये सलाखों के पीछे, हो सख्त कार्यवाही देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर में नहीं बर्दाश्त होगा लव जिहाद, लैंड जिहाद

गाँधी पार्क में कल यू एस कार्निवाल सरस आजीविका मेला का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व प्रशासनिक अधिकारियो संग किया कार्यक्रम स्थल का निरक्षण

रूद्रपुर। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को मोहनपुर नंबर दो में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की लागत से शमशान घाट के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर

वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने गत रात्रि हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे दर्जनों शिव भक्त डाक कांवरियों को ग्राम बगवाड़ा भट्टा से भगवान शिव के जयघोषों के साथ शुभकामनाएं देकर रवाना किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *