शिवभक्त कर रहे महादेव की आराधना, जानिए सावन की पहली शिवरात्रि के क्यों है खास मायने

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार

शिवभक्त कर रहे महादेव की आराधना, जानिए सावन की पहली शिवरात्रि के क्यों है खास मायने

शिव भक्तों ने आज सावन की पहली मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा। है। शहर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी है। श्रद्धापूर्वक शिव पूजन किया जा रहा है। सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 जुलाई को रात 08.32 मिनट से 16 जुलाई को रात 10.08 मिनट तक रहेगी।

शिवरात्रि में शिव पूजा निशिता काल मुहूर्त में की जाती है। इस साल सावन में दो मासिक शिवरात्रि का संयोग बन रहा है। डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि पंचांग के अनुसार इस साल सावन का महीना बहुत ही खास होने वाला है। श्रावण माह में चारों ओर शिवभक्त महादेव की आराधना में होते हैं। इस माह में शिव पूजा के लिए सोमवार, प्रदोष व्रत और सावन शिवरात्रि का दिन बहुत खास माना जाता है।र माह में मासिक शिवरात्रि आती है लेकिन इस साल सावन में दो मासिक शिवरात्रि का संयोग बन रहा है। इस दिन शिव जी का प्रकट्य हुआ था।कुछ मान्यताओं के अनुसार इस दिन शिव जी देवी पार्वती के साथ विवाह के बंधन में बंधे थे। इस साल सावन की पहली मासिक शिवरात्रि 15 जुलाई को है।इस दिन भोलेनाथ को फल, फूल, चंदन, बिल्व पत्र, धतूरा, धूप व दीप से शिवजी की पूजा करें। दूध, दही, घी, शहद और शक्कर एक साथ मिलाकर पंचामृत से शिवलिंग को स्नान कराकर जल से अभिषेक कराएं।भोलेनाथ के आठ नामों भव, शर्व, रुद्र, पशुपति, उग्र, महान, भीम और ईशान को लेकर फूल अर्पित कर शिव जी की आरती और परिक्रमा करें।

More From Author

होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई   सब हेडिंग: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रुद्रपुर । प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बुधवार को विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

हरिद्वार  बिजली के कारण जला ट्रांसफार्मर,5 दिन से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों ने विधुत विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।

कोतवाली सितारंगज दिनांक-22.06.2023 को वादीनी मुकदमा कृष्णा कौर पत्नी सतनाम सिंह निवासी उकरौला थाना सितारगंज की दाखिला तहरीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *