हरिद्वार  बिजली के कारण जला ट्रांसफार्मर,5 दिन से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों ने विधुत विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।

Spread the love

हरिद्वार

बिजली के कारण जला ट्रांसफार्मर,5 दिन से
अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों ने विधुत विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।

एंकर:-हरिद्वार के बहादराबाद फीडर में आने वाले पूरे बेगमपुर गाँव में बीते 5 दिनों से ट्रांसफार्मर जलने से हजारों की संख्या में लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं गुस्साए ग्रामीणों ने आज विद्युत विभाग पर आक्रोश व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के कार्यालय में बिजली विभाग और एक्शन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध धरना प्रदर्शन किया है । साथ ही जिला प्रशासन से जल्द से जल्द नए ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग भी की है।

आपको बता दे ग्राम बेगमपुर मे आकाशीय बिजली के कारण ट्रांसफार्मर जल जाने के चलते हजारों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं वही विद्युत विभाग प्रशासन द्वारा भी चरमराई विद्युत व्यवस्था को ठीक कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जिससे विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान है। और धरना प्रदर्शन करने पर उतारू हो चुके हैं।

बहादराबाद फीडर में 2 दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बिजली विभाग कार्यालय सामने खड़े होकर प्रदर्शन करते हुए 5 दिनों से खराब विद्युत व्यवस्था पर सवाल खड़े किये। और जिला प्रशासन से जल्द से जल्द नए ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की गई है।प्रदर्शनकारी स्थानीय ग्रामीण बृजपाल सहित ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव का ट्रांसफार्मर बीते 5 दिन पहले आकाशीय बिजली गिर जाने के कारण जल गया था जिससे गांव में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप है लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है गांव के नल खराब होने से समरसेबल मोटर भी विद्युत आपूर्ति ठप होने से नहीं चल रहे है जिससे लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था करने के लिए भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और विद्युत आपूर्ति ठप होने से बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।रात्रि में गांव में चारों तरफ अंधेरा रहने से चोरी आदि घटनाएं भी होने की आशंका है ।बिजली विभाग के कर्मचारियों से लेकर जिले के अधिकारियों से भी पत्र देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की गई । लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी गांव का ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं गया है जिससे वह लोग काफी परेशान है ।अगर जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी ग्रामीण इकट्ठा होकर जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे रोड पर चक्का जाम भी करेंगे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में एक वाहन के खाई में गिर गया। वाहन में  दस लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की अधिक जानकारी जुटा रही है। 

शिवभक्त कर रहे महादेव की आराधना, जानिए सावन की पहली शिवरात्रि के क्यों है खास मायने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *