पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनका संरक्षण व संवर्धन भी जरूरी है तभी निर्धारित उद्देश्यों का प्राप्त किया जा

Spread the love

पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनका संरक्षण व संवर्धन भी जरूरी है तभी निर्धारित उद्देश्यों का प्राप्त किया जा सकता है। यह बात जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने 17 जुलाई को हरेला पर्व पर जनपद में शुरू होने वाले वृहद्ध वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में समीक्षा लेते हुए कही।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 17 जुलाई को हरेला पर्व पूर्ण धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हरेला पर्व पर 17 जुलाई से 15 अगस्त तक लभगम दो लाख पौधे रोंपे जायेंगे। उन्होंने कहा कि फलदार व चौड़ीपत्ती वाले पौंधों का रोपण अधिक से अधिक किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्थान का नाम, लगाए गए पौधों की संख्या, फोटो लगाते समय के फोटोग्राफ, पौधारोपण में शामिल जनप्रतिनिधियों के नाम सहित सम्पूर्ण डिटेल उपलब्ध कराने के निर्देश सभी विभागों के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों के लिए निर्देश दिये कि खाली पड़े परिसर में पौधारोपण हेतु वन तथा उद्यान विभाग से समय से पौध की मांग कर ली जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि नगर निगम, नगर निकाय, नगर पंचायतों के लिए निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्रों में हरियाली पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा 15वे वित्त से जल संरक्षण एवं संवर्धन के अन्तर्गत वृक्षारोपण भी किया जाये। उन्होंने पंचायतीराज विभाग को विभिन्न क्षेत्रों में खाली पड़ी भूमि पर वृहद्ध स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने तथा अभियान में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने वन तथा उद्यान विभाग के अधिकारियों को मांग के अनुसार पौधे वितरित करने के निर्देश दिये।
बैठक में डीएफओ हिमांशु बागरी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, पीडी हिमांशु जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त मन्त्रीगणों से अपने-अपने प्रभार के जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में एक वाहन के खाई में गिर गया। वाहन में  दस लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की अधिक जानकारी जुटा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *