श्रम विभाग की ओर से शहर में बाल श्रम के विरुद्ध चलाया गया जागरूकता अभियान

श्रम विभाग की ओर से शहर में बाल श्रम के विरुद्ध चलाया गया जागरूकता अभियान

 

 

काशीपुर। श्रम विभाग की ओर से शहर में बालश्रम के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। हालांकि, इस दौरान कहीं भी बालश्रम की शिकायत नहीं मिली। बावजूद इसके सख्त ताकीद की गई कि नाबालिग बच्चों को किसी भी दशा में काम पर न रखें और वयस्कों का सत्यापन अवश्य करायें तथा उनके वेतन इत्यादि प्रक्रियाएं भी दुरुस्त रखें। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अनिल कुमार पुरोहित के नेतृत्व में शहर भर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल, ढाबा, कपड़ा आदि दुकान सहित अन्य प्रतिष्ठानों में कम उम्र के बच्चों से काम कराते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई पर जोर दिया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में बालश्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया है। बच्चों से काम कराने वाला चाहे कोई हो उनके खिलाफ विभाग की ओर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान या दुकान में बच्चों द्वारा काम कराते पकड़े पर मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान दुकानदारों को अपने यहां कार्य करने वाले वयस्कों का सत्यापन अवश्य कराने तथा उनकी वेतन इत्यादि प्रक्रियाएं पूरी तरह दुरुस्त रखने को निर्देशित किया गया। अभियान में अनिल कुमार पुरोहित श्रम प्रवर्तन अधिकारी, हरनीत कौर सीडब्ल्यूसी, बसंती आर्य ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट रुद्रपुर, एनजीओ अध्यक्ष ज्योति अरोरा आदि शामिल रहे।

More From Author

छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएंपूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने समस्त क्षेत्रवासियों को लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं प्रकृति के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कामना की कि छठी मैया और सूर्य देव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।जय छठी मैया!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर महोदय के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प के नेतृत्व में

हरकी पौड़ी भी हुई योग मय भारी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास

मायके जाने को कहकर निकली महिला हुई लापता