विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि 4 जून दिन रविवार को सद्गुरु कबीर साहेब के 625 में प्रकट दिवस पर सर्व समाज के सहयोग से रम्पुरा में प्रथम बार सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है

Spread the love

 

रिपोर्टर राजीव गौड
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि 4 जून दिन रविवार को सद्गुरु कबीर साहेब के 625 में प्रकट दिवस पर सर्व समाज के सहयोग से रम्पुरा में प्रथम बार सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है !
विवाह समारोह में चार से पांच कन्याओं का विवाह होना प्रस्तावित है बेटियों को आशीर्वाद देने अखिल भारतीय कोली / कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर खेमचंद कोली अपने पदाधिकारियों के साथ रुद्रपुर पहुंचेंगे!
बेटियों की बारात सोनिया होटल के निकट मंदिर से चौरासी घंटा मंदिर हुए कटोरी मंदिर से कार्यक्रम स्थल सामुदायिक भवन दुर्गा मंदिर वार्ड नंबर 24 में पहुंचेगी, वहाँ सभी अतिथियों एवं बारात का भव्य स्वागत होगा ! तत्पश्चात वैवाहिक कार्यक्रम के अनुसार जयमाला एवं फेरों का कार्यक्रम किया जाएगा !
कार्यक्रम संयोजक हिम्मतराम कोली ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल जी का विशेष सहयोग के साथ साथ वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चौक और संजीव गुप्ता का सहयोग से कार्यक्रम हो रहा है और कहां कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8:00 सद्गुरु कबीर आश्रम के संतो द्वारा कबीर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व आरती की जाएगी अतः 4:00 नामदान बच्चों का आरती की जानी है !
इस मौके पर बड़े समाजसेवी भारत भूषण चुघ,,वरिष्ठ समाज सेवी संजीव गुप्ता,पूर्व अधिशासी अधिकारी नत्थू लाल कोली, शैलेंद्र कोली,संजय ठुकराल, कोमिलराम कोली, हरिराम कोली अजय सिंह डॉ त्रिलोक कोली, पृथ्वी अनेक लोग उपस्थित थे !

More From Author

होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई   सब हेडिंग: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रुद्रपुर । प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बुधवार को विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

वार्ड नंबर तीन ट्रांजिट कैम्प मध्य में नगर निगम द्वारा विजय सरकार एवं सुशल रस्तौगी के घर से नरेन्द्र राठौर के घर तक बनाई जा रही सीसी सड़क और नाली निर्माण का मेयर रामपाल सिंह एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने संयुक्त रूप से विधिवत नारियल तोड़कर शुभारम्भ किया

हिस्ट्रीशीटर शराब की भट्टी व चाकू के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *