जनपद उधम सिंह नगर से अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड

जनपद उधम सिंह नगर से अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई।

आज दिनांक 31.05.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस लाईन रुद्रपुर में अपर उप निरीक्षक श्री देवेन्द्र प्रसाद,अपर उप निरीक्षक श्री कृपाल सिंह नेगी, म०कानि० नीलम कांता,ओ०पी जवाहर सिंह की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री चंद्रशेखर घोडके महोदय द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र, उपहार भेंट व शाल ओढ़ाकर भाव-भीनी विदाई दी गयी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं दी गयी ।

विदाई समारोह में आर आई पुलिस लाईन व अन्य अधिकारी कर्मचारियों द्वारा उनको अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी गई l

मीडिया सेल
उधम सिंह नगर पुलिस

More From Author

इंसेंटिव बढ़ाने, कस्टमर हेतु पर्याप्त पेपर बैग उपलब्ध कराने सहित साफ पानी की मांग को लेकर ब्लिंकिट वर्कर्स का कार्य बहिष्कार, समाजसेवी गाबा ने बुलंद की कर्मचारियों की आवाज़ दूषित पानी, गंदे शौचालय, बैठने की सुविधा के अभाव पर जमकर बरसे गाबा

खेमचंद कोली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा कोली समाज, नई दिल्ली 4 जून को बेटियों को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे अखिल भारतीय युवा कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर खेमचंद कोली

20.50 ग्राम स्मैक के साथ कुंडा पुलिस ने 01 स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *