20.50 ग्राम स्मैक के साथ कुंडा पुलिस ने 01 स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड

20.50 ग्राम स्मैक के साथ कुंडा पुलिस ने 01 स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी काशीपुर महोदया के पर्यवेक्षण में दिनांक 30/05/2023 को प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध वाहन चैकिंग के दौरान कुदइयोवाला मोङ थाना कुण्डा से अभियुक्त हिमांशु पुत्र बब्बू सिंह निवासी बहादुर गंज थाना भगतपुर जनपद- मुरादाबाद उ0प्र0 (उम्र 22 वर्ष), को एक प्लास्टिक की पन्नी मे 20.50 ग्राम अवैध स्मैक तथा परिवहन में प्रयुक्त मो0सा0 सं0 UP-21CD- 6696 बजाज CT-110 के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त द्वारा उक्त स्मैक को जलालाबाद बदायूं से एक व्यक्ति जिसका नाम वह नही जानता से कम दामो मे खरीदकर तथा काशीपुर तथा कुण्डा क्षेत्र मे ऊंचे दामो मे बेचकर मुनाफा कमाना बताया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना- कुण्डा में मु0 FIR NO-125/2023 U/S- 8/21/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है, समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

बरामद माल
1-अभि0 हिमांशु उपरोक्त के कब्जे से 20.50 ग्राम अवैध स्मैक
2- अवैध स्मैक परिवहन में प्रयुक्त वाहन मो0 सा0 संख्या UP21CD- 6696 बजाज CT-110

आपराधिक इतिहास

अभि के विरुद्ध कोतवाली काशीपुर में FLR NO. 56/2022 धारा 8/22 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत है।

More From Author

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

महतोष मे दशकों से रह रहें 400 परिवारों के मालिकाना हक मामले को लेकर जिला अधिकारी से मिले विधायक शिव अरोरा सौपा ज्ञापन एडीएम कोस्तुब मिश्रा के नेतृत्व मे बनी कमेटी दो माह मे करेगी रिपोर्ट तैयार विधायक बोले गरीबो को उनका मालिकाना हक दिलाने हेतु निकलेगा समाधान

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी। ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस ने 04 नशा तस्करों को 580 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार। चरस तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद।

जनपद उधम सिंह नगर से अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई।

20.50 ग्राम स्मैक के साथ कुंडा पुलिस ने 01 स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *