रुद्रपुर:- भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल रुद्रपुर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने स्वागत किया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड

रुद्रपुर:- भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल रुद्रपुर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने स्वागत किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि एसपी सिंह बघेल भारत सरकार में केंद्रीय कानून राज्यमंत्री का कार्य देख रहे थे आज हुए कैबिनेट विस्तार में इन्हें स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाया गया है। अपने निजी यात्रा के दौरान नैनीताल पहुंचे एस पी सिंह बघेल वापसी में रुद्रपुर आवास पर पहुंचकर पुराने संबंधों को ताजा किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल जी से बताया कि किच्छा में एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से वादा किया कि जल्दी ही वह एम्स के भूमि पूजन के लिए किच्छा आएंगे। स्वागत करने वालों में डिस्टिक को ऑपरेटिव बैंक के संचालक दिनेश शुक्ला,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा टिंकू, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी, मनीष शुक्ला, आशीष शुक्ला, श्रेयांश शुक्ला, सचिन शुक्ला, चंदन भट्ट, शिवम ओझा उपस्थित थे।

More From Author

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की।

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की।

रूद्रपुर । ग्राम मकरदंपुर में स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिपलिया नंबर एक और जाफरपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिपलिया नंबर एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफरपुर को 84 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

किच्छा:- बीते दिनों आजादनगर निवासी विश्वजीत विश्वास के मर्डर के आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की धीमी गति एवं आरोपियों को बचाने का आरोप लगाकर आज आजादनगर के सैकड़ों महिलाओं ने वार्ड सभासद राजकुमार कोली व हीरा सरकार के नेतृत्व में कोतवाली परिसर में धरना दिया।

रूद्रपुर। भाजपा युवा मोर्चा उत्तरी मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष जी के शर्मा समेत कार्यकारिणी का भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया और मिष्ठान वितरण कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *