रूद्रपुर। रविन्द्र नगर में 14 वाँ वर्ष श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी संजय ठुकराल ने पहुंच कर पूजा अर्चना की

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड रुद्रपुर

 

रूद्रपुर। रविन्द्र नगर में 14 वाँ वर्ष श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी संजय ठुकराल ने पहुंच कर पूजा अर्चना की एवं शीश नवाकर क्षेत्र में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की इस दौरान आयोजक कमेटी द्वारा कीर्तन मंडली अनेक स्थानों से बुलाये गए एवं सुमधुर कंठ में क्षेत्रवासियों को महानाम सुनाया गया। भंडारे में आस पास के क्षेत्रों से भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। गोविंद मंदिर प्रांगण आयोजित अखण्ड महानाम संकीर्तन में पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व संजय ठुकराल को आयोजक कमेटी ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान श्री ठुकराल ने संकीर्तन सुना और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की।श्री ठुकराल ने कहा धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध और उर्जावान होता है। धार्मिक आयोजन हमें बुराई का त्याग और अच्छा की राह पर चलने की प्रेरणा देते है। श्री ठुकराल ने कहा धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध और उर्जावान होता है। धार्मिक आयोजन हमें बुराई का त्याग और अच्छा की राह पर चलने की प्रेरणा देते है। श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम समाज को धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है । उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है। धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान कीर्तन मण्डलियों ने संकीर्तन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष हरिमोहन मंडल, उपाध्यक्ष विश्वजीत विश्वास, मानव सरकार ,सचिव एस पी सरकार, शंकर मालिक, कोषाध्यक्ष विवेक हालदार, कार्तिक मंडल, कार्यकारिणी सदस्य में गोपाल शाह,डॉक्टर सरजीत सरकार, नारायण डे,सुकुमार सरकार, कृष्णा जोरदार, सत्यजीत मलिक, तारक अधिकारी, रंजीत राय, रविंद्र पाल, अश्वनी रफ्तार ,मनोज अधिकारी ,प्रभास सरकार, सूरज विश्वास, सतीश हाल्दार,दिनाबंधु वैध, गोपाल सरकार, महादेव वाला, मनोहरी विश्वास, प्रशांत विश्वास, कमलेश सरकार, गगन ग्रोवर, सुधीर ठाकुर ,बंटी कोली व रविंद्र नगर के समस्त वार्ड वासी उपस्थित थे

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

पंडित नारायण दत्त तिवारी औद्योगिक संस्थान सिडकुल पंतनगर में स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी की मूर्ति के अनावरण किया मुख्यमंत्री धामी ने

रूद्रपुर। शहर के नैनीताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नगर निगम के अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई व्यवसायियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *