वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना नानकमत्ता क्षेत्र में Social Outreach Program के अंतर्गत की गई मीटिंग l

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना नानकमत्ता क्षेत्र में Social Outreach Program के अंतर्गत की गई मीटिंग l

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर डा0 मंजुनाथ टी सी महोदय द्वारा थाना नानकमत्ता क्षेत्र में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों, आसपास के गांवों के प्रधान व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ समन्वय मीटिंग की गई l

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तराई क्षेत्र में समाज के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किए गए कार्य की सराहना की गई तथा परिजनों को युवाओं से लगातार संवाद कायम करने हेतु अनुरोध किया गया l

महोदय द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से दूर रहने व सोशल मीडिया पर होने वाले भ्रामक प्रचार से सजग रहने हेतु कहा गया l

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत बाहरी व्यक्तियों के द्वारा चलाए जा रहे मुहिम से दूर रहने व किसी भी प्रकार से भ्रामक प्रचार नहीं करने हेतु कहा गया l

स्थानीय युवाओं को नशे की आदत से दूर रहने व सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया l

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत युवाओं को किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया संबंधी भ्रामक जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने हेतु कहा गया l

More From Author

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के पिता स्वर्गीय खानचंद ठुकराल की स्मृति में वार्ड नं 36 आदर्श कालोनी स्थित बुध पार्क में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारम्भ मुख्य अतिथि किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा नेता उत्तम दत्ता और भाजपा नेता अनिल चौहान ने संयुक्त रूप से किया

संदिग्धों के खिलाफ अभियान जारी, एक संदिग्ध मय चाकू के गिरफ्तार