चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने G-20 जागरूकता अभियान के पर्यावरण जन जागरूकता रैली का किया आयोजन

Spread the love

रिपोर्टर राजीव  रुद्रपुर

चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने G-20 जागरूकता अभियान के पर्यावरण जन जागरूकता रैली का किया आयोजन

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोनत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में G-20 जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया मार्ग होते हुए पोस्ट आफिस रोड और नगरपालिका से महाविद्यालय पहुँच कर समाप्त हुई।
इस अवसर पर गृहविज्ञान विभाग द्वारा “भारत में स्वास्थ्य सुविधायें, चुनौतियां एवं अवसर” शीर्षक पर एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 24 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका डाॅ0 वन्दना सिंह एवं डाॅ0 रंजना ने निभायी।
इस अवसर पर डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, शीतल अरोरा, डाॅ0 ज्योति गोयल, डाॅ0 पुष्पा धामा व कु0 किरन फर्त्याल उपस्थित रहे।

More From Author

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप, थीम “खेलोगे तो खिलोगे”, का समापन समारोह हर्ष, उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

बिगवाड़ा मंडी मे छोटे फल- सब्जी थोक विक्रेता को हटाये जाने के विषय मे विधायक शिव अरोरा से मिले पीड़ित व्यापारी सौपा ज्ञापन विधायक शिव अरोरा बोले 20 वर्षो से अपनी रोजी रोटी चला रहें फल सब्जी व्यापारीयों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न, उनका व्यापार पहले की भाति रहेगा जारी

भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन समेत पुलिस ने दो शातिर

संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगी बहने हुई लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *