काशीपुर रोड पर एनएच की जद में आये स्वतंत्रता सेनानी वीर अब्दुल हमीद द्वार को जल्द ही भव्य रूप में पुर्नस्थापित किया जायेगा। यह बात मेयर रामपाल सिंह ने प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात के दौरान

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

काशीपुर रोड पर एनएच की जद में आये स्वतंत्रता सेनानी वीर अब्दुल हमीद द्वार को जल्द ही भव्य रूप में पुर्नस्थापित किया जायेगा। यह बात मेयर रामपाल सिंह ने प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात के दौरान कही। वार्ड 29 की पार्षद इलमा समरीन के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रतिनिधि मण्डल ने मेयर से मुलाका की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर काशीपुर रोड पर एनएच की जद में आने के कारण हटाये गये वीर अब्दुल हमीद द्वार को पुनः दूसरी जगह स्थापित करने की मांग की। जिस पर मेयर ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि जल्द ही वीर अब्दुल हमीद द्वार को भव्य रूप में स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एनएच की जद में आने के कारण द्वार को तोड़ दिया गया था। इसके लिए उन्होंने पहले ही इस्टीमेट बनाने के लिए पत्र जारी कर चुके हैं। मेयर ने कहा कि महान शहीद के द्वार को पहले से और अधिक भव्य बनाया जायेगा उनके मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। मेयर ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद किसी धर्म विशेष का गौरव नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किये हैं। उनकी सम्मान में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी। प्रतिनिधि मण्डल में बाबू खान,सोनू खान, फैजल खान, शाहिद खान, जस्सी रजा, अदनान, अदीस अंसारी, आदिल रजा, इमरान खान आदि लोग मौजूद थे।

More From Author

गाँधी पार्क में कल यू एस कार्निवाल सरस आजीविका मेला का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व प्रशासनिक अधिकारियो संग किया कार्यक्रम स्थल का निरक्षण

रूद्रपुर। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को मोहनपुर नंबर दो में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की लागत से शमशान घाट के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर

C P Sahrma: जिला कार्यालय पर आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विकास की देवी श्रीमती इंदिरा इंदिरा हृदयेश जी की जयंती पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई

जनपद ऊधम सिंह नगर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस टीम द्वारा सीमा सुरक्षा बल(एस.एस.बी) के साथ G20 के दृष्टिगत की गई गोष्ठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *