शहर में एनएच चौड़ीकरण के लिए चलाये जा रहे अभियान के बीच मेयर रामपाल सिंह व्यापारियों के समर्थन में खुलकर सामने आ गये हैं। मेयर ने आज अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर निगम कर्मचारियों और जेसीबी मशीनों को वापस लौटा दिया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर।

शहर में एनएच चौड़ीकरण के लिए चलाये जा रहे अभियान के बीच मेयर रामपाल सिंह व्यापारियों के समर्थन में खुलकर सामने आ गये हैं। मेयर ने आज अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर निगम कर्मचारियों और जेसीबी मशीनों को वापस लौटा दिया। उन्होंने मामले को लेकर डीएम से भी मुलाकात की। शुक्रवार को मुख्य नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की टीम जेसीबी मशीनों के साथ जब रोडवेज के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची तो वहां हड़कम्प मच गया। जानकारी मिलने पर मेयर रामपाल सिंह भी वहां पहुंच गये और उन्होंने अतिक्रमण हटाने आयी नगर निगम की टीम और जेसीबी मशीनों को बैरंग वापस करवा दिया। मेयर का कहना था कि एनएच से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम प्रशासन अपने कोई संसाधन नहीं देगा। उन्होंने पार्षदों और व्यापारियों के साथ मामले को लेकर डीएम युगल किशोर पंत से भी मुलाकात की। इस दौरान मेयर ने कहा कि रोडवेज के पास राम मनोहर लोहिया मार्केट और सुपर मार्केट में सैकड़ों व्यापारी चार दशक से कारोबार करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उनकी दुकानें उजाड़ी गयी तो सैकड़ों लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जायेगा और कई परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच जायेंगे। मेयर ने कहा व्यापारियों के साथ बैठक कर बीच का हल निकाला जाये या तो प्रभावित व्यापारियों को अन्य स्थान पर विस्थापित किया जाये। जिलाधिकारी ने व्यापारियों के हितों का ध्यान रखने और प्रभावितों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। डीएम से मिलने वालों में पार्षद प्रमोद शर्मा, सुशील चौहान, राजेश जग्गा,बबलू सागर, जितेन्द्र यादव, भुवन गुप्ता, विधान राय, विनय विश्वास,डॉ राकेश सिंह आदि शामिल थे। डीएम से मुलाकात के बाद मेयर रामपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नगर निगम व्यापारियों के साथ है। व्यापारियों को नहीं उजड़ने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनकी अनुमति के बिना नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी जिसे उन्होंने वापस बुला लिया है। अतिक्रमण हटाने में एनएच को नगर निगम कोई सहयोग नहीं करेगा। जब तक व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति *रुद्रपुर में भाजयुमो का अनुशासित विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन* भारतीय जनता युवा मोर्चा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) के नेतृत्व में रुद्रपुर में एक जोरदार एवं पूर्णतः अनुशासित विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में किया गया। कार्यक्रम गाबा चौक, रुद्रपुर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रहित में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में जब विश्व के विभिन्न देशों से विदेशी मेहमान भारत आए हुए थे, उसी दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए गए, जिन्हें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया गया और विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारत युवाशक्ति के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है और राष्ट्रहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। यह प्रदर्शन पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण रहा, जिसमें युवाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष अशोक नेगी, मण्डल अध्यक्ष जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर निगम रुद्रपुर के जेसीबी और अतिक्रमण में पहुंची नगर निगम की टीम को मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम वापस भेजा अतिक्रमण के मामले में श्री रामपाल सिंह एवं पार्षदों ने जिलाधिकारी श्री युगल किशोर पंत जी से वार्ता कर अन्य स्थान पर व्यापारियों बसाने के लिए निवेदन किया

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर उधम सिंह नगर पुलिस ने घर से लापता हुई नाबालिक को धुले सिटी महाराष्ट्र से किया बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *