ट्रांजिट कैंप शिव नगर स्थित श्री चामुण्डा देवी मंदिर के सामने इंडियन पब्लिक स्कूल परिसर में गत रात्रि श्री खाटू श्याम संकीर्तन में भजन गायक कलाकारों द्वारा श्री खाटू श्याम की महिमा करते हुए गाए गए

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

ट्रांजिट कैंप शिव नगर स्थित श्री चामुण्डा देवी मंदिर के सामने इंडियन पब्लिक स्कूल परिसर में गत रात्रि श्री खाटू श्याम संकीर्तन में भजन गायक कलाकारों द्वारा श्री खाटू श्याम की महिमा करते हुए गाए गए भजनों को सुनकर बाबा भक्त भक्तिभाव में पूरी तरह से मस्त होकर तालियां बजाकर नाचते गाते रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता तथा समाजसेवी भारत भूषण चुघ व समाजसेवी डिंपल गुप्ता ने पावन ज्योति में घी अर्पित कर श्री खाटू श्याम का आर्शीवाद प्राप्त कर किया। उपस्थित बाबा भक्तों को संबोधित करते हुए श्री चुघ ने कहा कि यह ऐसा पावन दरबार है जहां सभी के दुःख संकट व अन्य विपदायें समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज न सिर्फ भारत बल्कि विश्व के कई अन्य देशों में भी श्री खाटू श्याम के लाखों भक्त मौजूद हैं। इससे पूर्व श्री चुघ का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर कार्यक्रम आयोजकों द्वारा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। संकीर्तन में पंजाब से आए यदुवंशी ब्रदर्स, बदायूं से आए भजन गायक कलाकार डीके राजा, कानपुर के बबलू मस्ताना, बरेली के विवेक इस्माइली व प्रिया पुजारिन तथा हापुड़ से आए संजू पागल सहित अन्य बाबा भक्तों ने सारी रात श्री खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया। भोले की बारात चली सज धज के भजन सुन बाबा भक्त मस्ती में झूमने लगे।इस मौके पर विकास बंसल, संजीव गुप्ता, विकास आर्य, सुमित गुप्ता, योगेश अग्रवाल, देव सक्सेना, बंटी विश्वकर्मा, हर्षित रस्तोगी, शिवम रस्तोगी, सुरेंद्र गुप्ता, जीतू लोधी, शिबू सागर, चंद्रपाल कोली, किशन पाल गंगवार आदि ने कार्यक्रम आयोजन में अहम योगदान दिया। इस दौरान हजारो की संख्या में बाबा भक्त मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व गत दिवस आयोजन स्थल से भव्य निशान विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा आयोजन स्थल से धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रारंभ हुई जिसमे समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने विशेष रूप से पूजा अर्चना की। शोभा यात्रा आयोजन स्थल से शिव नगर तिराहा, डी डी चौक, अग्रसेन चौक, काशीपुर बाईपास मार्ग, मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी में श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंची। जहां से वापस आयोजन स्थल पर आई। शोभा यात्रा में सैकड़ों बाबा भक्त भजन कीर्तन कर नाचते गाते जा रहे थे।

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति *रुद्रपुर में भाजयुमो का अनुशासित विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन* भारतीय जनता युवा मोर्चा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) के नेतृत्व में रुद्रपुर में एक जोरदार एवं पूर्णतः अनुशासित विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में किया गया। कार्यक्रम गाबा चौक, रुद्रपुर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रहित में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में जब विश्व के विभिन्न देशों से विदेशी मेहमान भारत आए हुए थे, उसी दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए गए, जिन्हें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया गया और विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारत युवाशक्ति के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है और राष्ट्रहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। यह प्रदर्शन पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण रहा, जिसमें युवाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष अशोक नेगी, मण्डल अध्यक्ष जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किच्छा क्षेत्र में 75 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में,7000 लीटर लहन नष्ट।

उधमसिंहनगर पुलिस का वारंटीयो के खिलाफ अभियान जारी, पुलभट्टा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 वारंटी किए गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *