जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा चलाये जो रहे अवैध क्रियाकलापों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक, काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के निर्देशन में एस0ओ0जी0 टीम काशीपुर द्वारा थाना काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत दौराने गश्त भ्रमण चैकिंग संदिग्ध में पंजाबीसराय काशीपुर से अभियुक्त रॉबीन पुत्र गोपल दास, नि० बांसफोड़ान, काशीपुर का सट्टे की खाईबाड़ी करते हुये मय एक सट्टा डायरी, सट्टे में लगाये गये 1650 रु0 नगद व सट्टा लगाने के उपयोग किय जा रहा एक मोबाईल फोन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। दौराने पूछताछ व मोबाईल के व्हाटसएप चैट को देखा तो अभियुक्त रॉबिन द्वारा कई लोगों से व्हटसएप के जरिए गली, फरीदाबाद, गाजीयाबाद नाम के सट्टों में सट्टे लगाया जाना पाया गया तथा रॉबिन उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह लोगों से सट्टा लेकर प्रतिदिन करीब 15 से 20 हजार रुपये का सट्टा फरीद पुत्र कलुवा नि० महेशपुरा काशीपुर को देता है। तथा अन्य कई और लोग भी इसी तरह से सट्टे देते हैं। तथा फरीद इन्हें सटटे व जीत में आई रकम का 10 प्रतिशत कमीशन प्रतिदिन लॉटरी निकलने के बाद देता है। अभियुक्त रॉबिन व फरीद के विरुद्ध कोतवाली काशीपुर में एफआईआर नं0 121/23 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत करावाया गया। दोनों अभियुक्त के पुराने पंजीकृत आपराधिक मामले भी ज्ञात हुये है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-

1- रॉबीन पुत्र गोपल दास, नि० बांसफोड़ान, काशीपुर ।
प्रकाश में आया अभियुक्त-
2- फरीद पुत्र कलुवा नि० महेशपुरा काशीपुर

बरामद माल का विवरण-
1- एक सट्टा डायरी ।
2- 1650 रु० नगद ।
3- सट्टा लगाने के उपयोग किय जा रहा एक मोबाईल फोन ।

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति *रुद्रपुर में भाजयुमो का अनुशासित विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन* भारतीय जनता युवा मोर्चा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) के नेतृत्व में रुद्रपुर में एक जोरदार एवं पूर्णतः अनुशासित विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में किया गया। कार्यक्रम गाबा चौक, रुद्रपुर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रहित में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में जब विश्व के विभिन्न देशों से विदेशी मेहमान भारत आए हुए थे, उसी दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए गए, जिन्हें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया गया और विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारत युवाशक्ति के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है और राष्ट्रहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। यह प्रदर्शन पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण रहा, जिसमें युवाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष अशोक नेगी, मण्डल अध्यक्ष जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस 1.816 कि0ग्रा0 अवैध गांजा व 01 अद्द तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व परिवहन में प्रयुक्त बलैनो कार बिना नम्बर प्लेट को कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया

राजीव गौड़।किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड ने विधानसभा के गरीब परिवारों को पुत्रियों के विवाह हेतु 99650 रूपये के चेक 10 परिवारों को प्रत्येक परिवार को 9965 रूपये का चेक वितरित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *