घर में हुई चोरी को लेकर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

Spread the love

 

काशीपुर। घर की खिड़की तोड़कर चोर अलमारी में रखे लाखों रुपए के सोने के आभूषण व नकदी ले उड़े। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मौहल्ला अल्ली खां करबला बस्ती निवासी दानिश पुत्र शाहिद खान ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि 30 दिसंबर की रात अज्ञात चोर उसके घर की खिड़की तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने का एक मांग टीका, दो अंगूठी, चार पायल, एक चांदी का हार, एक झूमर, एक रानी हार व उसी अलमारी में रखे उसके छोटे भाई की पत्नी का एक जोड़ी सोने के टाॅप्स, 2 जोड़ी पायल और तीस हजार नगद चोरी कर फरार हो गए। वह उस दिन अपने किसी रिश्तेदारी में गया हुआ था। पुलिस ने तहरीर के आधर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बांसफोड़ान पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

मुख्यमंत्री पुकार सिंह धामी ने किया 30606.75 लाख रुपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण,वर्चुयल के माध्यम से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी जुड़े

पुलिस ने तमंचा- कारतूस समेत एक युवक को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *