पुलिस ने तमंचा- कारतूस समेत एक युवक को किया गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस ने तमंचा- कारतूस समेत एक युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर।तमंचा-कारतूस समेत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना आईटीआई पुलिस द्वारा बलविन्दर सिंह उर्फ सोनू पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम कटैया थाना आईटीआई को मुखबिर की सूचना पर चैती मन्दिर मैदान से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद कर उसके विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके विरुद्ध थाना आईटीआई पर पूर्व में भी विभिन्न मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस टीम में एसआई प्रकाश राम विश्वकर्मा, कां. उमेश तोमक्याल व सुरेन्द्र काम्बोज थे।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

घर में हुई चोरी को लेकर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

उधम सिंह नगर मे वांछित आरोपियों की धरपकड़ जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *