भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रेस वार्ता में बोले हर बूथ को सशक्त ओर मजबूत बनाने की दिशा में हो रहा है कार्य, निकाय चुनाव लेकर पार्टी गम्भीर

Spread the love

रुद्रपुर। भाजपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अपने दो दिवसीय जनपद उधम सिंह प्रवास पर आये महेंद्र भट्ट ने रुद्रपुर के एक होटल में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा हमारा राज्य देश मे समान नागरिक सहिता लागू करने की दिशा में पहला राज्य है जिसने कमेटी गठित कर के उस कमेटी को हर जिले में भेजने का कार्य किया गया जो हर धर्म जाति के लोगो से सुझाव लेने का कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पुष्कर धामी की सरकार प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ लगातार कार्य कर रही है प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हाल ही में धामी सरकार ने राज्य में धर्मांतरण जैसे गम्भीर विषय पर कड़ा कानून लाकर राज्य की संस्कृति राज्य शांति के वातावरण के लिय महत्वपूर्ण कदम है । वही सरकारी नोकरी में महिला क्षेतिज आरक्षण का कानून लाकर महिलाओं के समान देने की दिशा में एक सरहानीय कार्य किया है उन्होंने ने कहा प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर पार्टी संगठन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है उन्होंने कहा हरिद्वार में सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन जिस प्रकार रहा है उसी रणनीति पर हम पूरे राज्य में शत प्रतिशत जीत भारतीय जनता पार्टी को हो ऐसी योजना बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आने वाले मन की बात कार्यक्रम व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम इस बार उन बूथों पर भी होंगे जहां भाजपा कमजोर या चुनाव हार गई थी ऐसे बूथों की समीक्षा ओर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन भी वहां किया जायेगा । अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में हम मनाने जा रहे हैं उत्तराखंड राज्य अटल बिहारी की की देन है और उसी दिशा में उत्तराखंड देश मे सबसे तेज आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय मे उत्तराखंड देश का सबसे विकसित राज्य होगा ऐसा हमारी सरकार का प्रयास हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा जल्द ही हम बूथ तक की सरचना का कार्य पूर्ण कर हर बूथ को सशक्त ओर मजबूत बनाने के लिये कार्य करेगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, अमित नारंग, सुरेश कोली, धीरेश गुप्ता, मयंक कक्कड़, योगेश वर्मा, विवेक दीप,विवेक सक्सेना व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

पूर्व विधायक ठुकराल ने हनुमान जयंती पर चढ़ाया चोला रुद्रपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ भूत बंगला स्थित श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका। ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

पढ़िए.. यहां शहर में राजनीगंधा पान मसाला कंपनी की एजेंसी लेने के झांसे में आकर जनाब ने गवा दिये 3 लाख, अब महिला ने यौन शोषण के आरोप में फसाने की दे रही धमकी ,पूरा मामला

लोगों का पैसा आठ गुना करने का लालच देकर सट्टा लगवा रहा किच्छा क्षेत्र का सबसे बड़ा बुकी अन्य 08 सटोरियों सहित गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *