छात्रा को सरेराह रोककर जान से मारने की धमकी देने का आरोप में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Spread the love

छात्रा को सरेराह रोककर जान से मारने की धमकी देने का आरोप में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। छात्रा के कालेज जाकर अभद्रता करने और सरेराह रोककर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रामनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम ललितपुर निवासी एक महिला ने काशीपुर पुलिस में तहरीर देकर कहा कि उसकी पुत्री प्रतापपुर स्थित राजकीय इंटर कालेज में कक्षा 11वीं की छात्रा है। 15 दिसम्बर को वह कालेज गयी थी कि पंकज पुत्र प्रकाश निवासी प्रतापपुर कालेज गया और छात्रा से बदसलूकी करने लगा। विरोध करने पर धमकी देते हुए चला गया। अगले दिन छात्रा स्कूल जा रही थी कि आॅटो से उतरने पर प्रतापपुर बाजार में पंकज ने रास्ते में उसे रोककर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

More From Author

राष्ट्रपति द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित होने के बाद रुद्रपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भाजपा कार्यकताओं ने किया जोरदार स्वागत

बकरीद पर अव्यवस्थाओं को रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी  नगर निगम में हुई अहम बैठक में कई निर्णय सिर्फ चार चिन्हित स्थलों पर ही होगी सांकेतिक कुर्बानी

विधायक शिव अरोरा ने अतिनिर्धन गरीब परिवारों को मिलने वाली विकलांग, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन विगत तीन माह से ना मिलने के विषय को लेकर जिला अधिकारी से की मुलाक़ात! जिला अधिकारी ने अगले 48 घंटे मे समाज कल्याण विभाग को पेंशन खाते मे हस्तांतरित करने के दिये निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित भाजपाइयों ने बिलावल भुट्टो का फूंका पुतला

उधमसिंह नगर पुलिस का बदमाशो पर प्रहार, गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 20 हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *