करीब दो वर्ष से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

काशीपुर। करीब दो वर्ष से फरार धोखाधड़ी के आरोपी दस हजार के ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल के द्वारा वांछित व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान आॅपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया था। पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर द्वारा थाना केलाखेड़ा के मुुकदमा अन्तर्गत धारा 406/420/504/506 आईपीसी से संबंधित नामजद व वांछित अभियुक्त जगदीश गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल निवासी शारदा कालौनी, थाना बिलासपुर जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश की गिरफ्तारी हेतु नकद दस हजार रूपये पुरस्कार राशि घोषित की गई थी। अभियुक्त जगदीश कुमार गुप्ता जोकि व्यापारियों से लाखों रूपयों का सामान लेकर धोखाधड़ी किया करता था तथा पिछले लगभग दो वर्षो से उत्तर प्रदेश में ठिकाना बदल-बदलकर रह रहा था और लगातार फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध थाना बिलासपुर जिला रामपुर यूपी में भी धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। जगदीश गुप्ता की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा आदेशित किया गया था। उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर क्षेत्राधिकारी बाजपुर व पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन के कुशल निर्देशन एवं निरीक्षक विजेन्द्र शाह प्रभारी एसओजी रूदपुर तथा ललित मोहन रावल थानाध्यक्ष केलाखेड़ा के नेतृत्व में थाना केलाखेड़ा पुलिस और एसओजी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ईनामी अभियुक्त जगदीश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक आॅपरेशन जनपद ऊधमसिंह नगर, प्रभारी निरीक्षक एसओजी रूद्रपुर विजेन्द्र शाह, उपनिरीक्षक एसओजी रूद्रपुर भुवन चन्द्र जोशी, थानाध्यक्ष केलाखेड़ा ललित मोहन रावल, एसओजी प्रभारी काशीपुर ललित विष्ट, थाना केलाखेड़ा के उपनिरीक्षक गणेश पांडेय एवं महिला कांस्टेबल किरन कांबोज, सर्विलांस रूद्रपुर के कांस्टेबल भूपेन्द्र आर्या, एसओजी रूद्रपुर के कांस्टेबल राजेन्द्र कश्यप, नीरज भोज, वीरेन्द्र रावत, विनय कुमार व राजेश भट्ट थे।

More From Author

सामाजिक न्याय के लिए वरदान बना यूसीसी कानूनः विकास शर्मा यूसीसी दिवस पर गांधी पार्क में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम -कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के स्टॉलों का लोगों ने उठाया लाभ

सरकार चली जन जन के द्वार व जनता से हुआ सीधा संवाद। ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं। विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारियां।

पुलिस ने दहेज लोभियों खिलाफ विवाहिता के पति समेत चार के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित न होने से खफा अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *