कांग्रेस जनों ने किया राज्य सरकार का पुतला दहन

Spread the love

काशीपुर। आज महाराणा प्रताप चौक पर समस्त कांग्रेस जनों द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा के आदेश अनुसार आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण की एक बहुत बड़ी पैरोकार बनती है परंतु वर्तमान में विधानसभा सत्र में महिला आरक्षण बिल पास करके प्रदेश में यह जताने की कोशिश कर रही है कि वह महिलाओं की बहुत बड़ी हितेषी है, और उसी भाजपा सरकार में पहाड़ कि बेटी अंकिता भंडारी की हत्या होने के उपरांत उसी सरकार के वीआईपी लोगों को बचाने का काम व अंकिता भंडारी को इंसाफ ना दिलाने का काम भाजपा सरकार कर रही है, पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी कौन ? इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस जनों में प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा , पीसीसी सदस्य इंदूमान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान, एडवोकेट इंदर सिंह , कमल गुजराल, ब्रह्मा सिंह पाल ,मंसूर अली मेफेयर, गौरव चौधरी, रवि ढींगरा, जफर मुन्ना, अजीता शर्मा, हनीफ गुड्डू ,इरशाद गुड्डू, महेंद्र लोहिया, महेंद्र बेदी, अजीता शर्मा, राशिद फारुकी, अभिमन्यु मान ,मिर्जा अजीम बैग व महानगर कार्यकारी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

More From Author

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट कैम्प स्थित थाना कोतवाली के सामने राधा कृष्ण मंदिर में निर्मित प्रथम तल के विशाल सभागार का विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

रुद्रपुर। अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने शहर को आध्यात्मिक पहचान देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीडी चौक का नामकरण ‘डमरू चौक’ करते हुए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

जन जीवन उत्थान समिति के तत्वधान में अधिवक्ता दिवस के उपलक्ष में विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत चार को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *