महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति पर दूसरी शादी और मारपीट करने का लगाया आरोप

 

जुगनू खान काशीपुर। एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपने पति पर दूसरी शादी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अफजलगढ़ (बिजनौर) निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा कि सात नवंबर 2017 को उसकी शादी मोहल्ला अल्ली खां निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। उसकी चार साल की एक पुत्री और दो साल का एक बेटा है। शादी के बाद से उसका पति मारपीट करता है। पीड़िता ने बताया कि आठ माह पूर्व उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी को भी उसका पति साथ में रखता है। आरोप है कि उसका पति दूसरी पत्नी के कारण उससे मारपीट करता है। शनिवार को उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इधर, एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि घरेलू विवाद होने के चलते मामले की जांच महिला हेल्पलाइन को सौंपी गई। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

सड़क हादसे में बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

माटकोटा फार्म शिव मंदिर में गत रात्रि मां भगवती का विशाल जागरण एवं आज भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया