सड़क हादसे में बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

 

काशीपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत के मामले में आईटीआई थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुरादाबाद जिले के ग्राम इनायतनगर थाना ठाकुरद्वारा निवासी जितेंद्र पाल सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि 14 अक्तूबर को उसके जीजा दिग्विजय सिंह पुत्र स्व. मनोहर सिंह निवासी ग्राम गद्दूवाला, मुरादाबाद और वीरेंद्र कुमार शर्मा निवासी ग्राम लौंगी खुर्द, महुआखेड़ागंज स्थित फ्लैक्सी टफ फैक्ट्री से ड्यूटी कर बाइक से घर वापस आ रहे थे। पैगा मोड़ के पास सामने से आ रही कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा दिग्विजय सिंह और वीरेंद्र कुमार गंभीर घायल हो गये। अस्पताल में इलाज के दौरान दिग्विजय सिंह की मौत हो गई।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

सीएम ने काशीपुर में द्वितीय भव्य दीपोत्सव – 2022 “एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति पर दूसरी शादी और मारपीट करने का लगाया आरोप