उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : प्रीतम सिंह

Spread the love

जुगनू खान

काशीपुर। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा है कि उत्तराखंड प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अंकिता हत्याकांड में प्रशासन के पास मातृशक्ति को देने के लिए कोई माकूल जवाब नहीं है। इस मामले में संघर्षरत मातृशक्ति सीबीआई जांच की मांग कर रही है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। प्रदेश में एक मंत्री की हत्या की साजिश रची गई और पुलिस व खुफिया तंत्र को इसकी भनक तक नहीं लगी। यहां तक कि सुरक्षा को लेकर तीन मंत्रियों ने राज्य सरकार को आईना दिखा दिया। भरतपुर कांड पर प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार को उन पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही करे जिन्होंने यूपी पुलिस के लोगों को छोड़ दिया। वहीं, मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर कहें कि पीड़ित पक्ष के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्यवाही अमल में न लाई जाए। कांग्रेसी नेता ने गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की मृत्यु और सरदार महल सिंह हत्याकांड पर दु:ख जताते हुए कहा कि जिस एसएसपी की नाक के नीचे यह दोनों कांड हुए हैं, सरकार को उसे तत्काल हटा देना चाहिए। इस मौके पर जसपुर विधायक आदेश चौहान, मुक्ता सिंह, इंदूमान, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विधानसभा नरेंद्र चंद सिंह बाबा, उमेश जोशी एडवोकेट, राजीव चौधरी, सुशांत सिंह, शशांक सिंह, चेतन अरोरा व जफर मुन्ना आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि बाजपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास के निर्माण को मिली मंजूरी

पढ़िए …रुद्रपुर में एसएसपी ने किए पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *