विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि बाजपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास के निर्माण को मिली मंजूरी

जुगनू खान काशीपुर । बाजपुर रोड रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि रेल मंत्री से नई दिल्ली में उन्होंने इस संदर्भ में मुलाकात की थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए रेल मंत्रालय ने तीन करोड़ चौरानवे लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अंडरपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे ने रामनगर रेल खंड के बीच रेलवे फाटक संख्या 39 पर प्रिया मॉल के पास अंडरपास का डिजाइन स्वीकृत किया है। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बताया कि उन्होंने इस अंडरपास के लिए 3.94 करोड़ रुपये रेलवे के राजस्व में क्रेडिट करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा है।

विधायक चीमा ने कहा कि जल्द ही इस अंडरपास का निर्माण शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे काशीपुर की जनता को काफी सुविधायें मिलेंगी। प्रेसवार्ता के दौरान उपस्थित पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा नेता दीपक बाली, भाजपा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक तथा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गिरीश चन्द्र तिवारी ने अंडरपास को मंजूरी मिलने पर हर्ष जताया।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

सीएम धामी पहुंचे चंपावत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : प्रीतम सिंह