गांधी पार्क में हुआ ट्रेड फेयर दिवाली मेले का भूमि पूजन, 14 अक्टूबर से होगा भव्य आगाज

Spread the love

रुद्रपुर। शहर स्थित गांधी पार्क में 14 अक्टूबर से खबर पड़ताल ट्रेड फेयर दिवाली मेले का भव्य आगाज होने जा रहा है। जिसको लेकर आज गांधी पार्क में विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन किया गया। इस दौरान गुरुदेव राजेन्द्र कालड़ा द्वारा आयोजक की टीम के साथ भूमि पूजन किया।

जानकारी देते हुए मेला प्रबंधन की ओर से बताया गया कि रुद्रपुर शहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ट्रेड फेयर दिवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है, मेले का आयोजन 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक किया जायेगा। जिसमें आकर्षित झूले व देशभर में प्रसिद्ध भिन्न भिन्न उत्पाद लोगों को मिल सकेंगे। साथ ही मेले में मनोरंजन के लिए स्पेशल झूले भी लगाये गए हैं, जो मेले का आकर्षण होंगे। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए मिकी माउस बैलून, राजस्थानी ऊंठ की सवारी, नैनीताल पानी की बोट, ट्रेन, डांसिंग चेयर समेत कई झूले लगेंगे। साथ ही खरीददारी के लिए बनारसी सूट, बंगाल की साड़ी, खुर्जा क्राकरी, खादी के वस्त्र आदि भी मिलेंगे। मेला प्रबंधन ने शहर के लोगों से अधिक अधिक संख्या में पहुंचकर मेले का लुफ्त उठाने की अपील भी की।

भूमि पूजन के दौरान मेला आयोजक, राजेश राणा, संजीव सिंह, खबर पड़ताल के संपादक राजीव चावला, बबलू रामपुरी, गुरुदेव राजेन्द्र कालड़ा, कंचन कुमार वर्मा, के.पी. गंगवार, महेन्द्र आर्या, कमल राणा, सुभाष रस्तोगी, विशाल, रजत शर्मा, पारस सिंह आदि मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

भाईचारा एकता मंच की प्रीत विहार मे बैठक संपन्न

पढ़िए…रुद्रपुर समेत पूरे जनपद में होगा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना कैम्प का अयोजन, मिलेगा लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *