पढ़िए…रुद्रपुर समेत पूरे जनपद में होगा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना कैम्प का अयोजन, मिलेगा लाभ

Spread the love

एनएनएन डेस्क रूद्रपुर ।मुख्य विकास अधिकारी विशाल विश्रा ने बताया कि जनपद में संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (MSY ) एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अति सूक्ष्म (नैनो) अन्तर्गत स्वरोजगार स्थापना हेतु जनपद के विकास खण्डों में सम्बन्धित विभागों एवं बैंक का संयुक्त रूप से स्वरोजगार कैम्प आयोजन किया जायेगा। उन्होने सम्बन्धित विभागों व बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि स्वरोजगार कैम्प में आवेदकों के आवेदनों को निस्तारित करते हुये ऋण वितरण करना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि 12 अक्टूबर को विकास खण्ड कार्यालय रूद्रपुर में प्रातः 11 बजे से स्वरोजगार कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार विकास खण्ड कार्यालय बाजपुर में 13 अक्टूबर को 10 बजे से 01 बजे तक, विकास खण्ड कार्यालय गदरपुर में 13 अक्टूबर को 02 बजे से 05 बजे तक, विकास खण्ड खटीमा में 17 अक्टूबर को 10 बजे से 01 बजे तक, विकास खण्ड कार्यालय सितारगंज में 17 अक्टूबर को 02 बजे से 05 बजे तक, विकास खण्ड कार्यालय जसपुर में 18 अक्टूबर को 10 बजे से 01 बजे तक, विकास खण्ड कार्यालय काशीपुर में 18 अक्टूबर को 02 बजे से 05 बजे तक स्वरोजगार कैम्प का आयोजन किया जायेगा। उन्होने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सभी ऋण आवेदकों को समस्त अभिलेखों सहित उनकी उपस्थिति स्वरोजगार कैम्प में सुनिश्चित करायेंगें। उन्होने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये है कि स्वरोजगार कैम्पों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक आवेदकों को स्वरोजगार कैम्प में आवेदको को प्रतिभाग कराये ताकि जनता अधिक से अधिक स्वरोजगार से जुड़ सकें।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

गांधी पार्क में हुआ ट्रेड फेयर दिवाली मेले का भूमि पूजन, 14 अक्टूबर से होगा भव्य आगाज

जिले में बढ़ रहा कच्ची शराब का कारोबार,पुलिस ने भारी मात्रा में किया शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *