भगवान वाल्मीकि जयंती पर गांधी कालोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि धर्म समाज कल्याण समिति रजि द्वारा भगवान बाल्मीकि जी का जागरण आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया

Spread the love

राजीव गौड़ रूद्रपुर। भगवान वाल्मीकि जयंती पर गांधी कालोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि धर्म समाज कल्याण समिति रजि द्वारा भगवान बाल्मीकि जी का जागरण आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को कमेटी समस्त पदाधिकारी द्वारा बड़ी फूल माला से स्वागत किया। एवं स्मृति चिन्ह व शॉल उड़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय ठुकराल विशिष्ट अतिथि अंकित कुमार हड़ाले, विराट आर्य ,बबलू सागर, उपस्थित रहे ।इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने श्री राम के जीवन से जुड़ा महाकाव्य लिखकर समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। उनके द्वारा रचित रामायण मर्यादित समाज व आत्म संयम , परिवार व समाज निर्माण आदि की शिक्षा देता है। राम चरित्र मानस श्री राम के जीवन का महाकाव्य है। महर्षि वाल्मीकि जी ने सारे संसार के लिए युगों-युगों तक की मानव संस्कृति की स्थापना की है। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष बंटी राजोरिया, महामंत्री ज्ञान , उपाध्यक्ष संजय राठौर,शिवा बेनवाल, अंकित कुमार हड़ाले, युवराज, सुरेन्द्र सिलेलान, विनोद मारोठिया,गोलू देवल ,रोहित वाल्मीकि, रंजीत, बंटी कोली आदि लोग उपस्थित थे

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

सपा नेता मुलायम सिंह यादव का ,82 साल की उम्र में बीमारी के चलते हुआ निधन

भारत विकास परिषद में चमके डी.पी.एस के विधार्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *