जसपुर पुलिस ने स्मैक के साथ वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

JUGNU KHAN जसपुर।पुलिस ने 06.10 ग्राम स्मैक के साथ वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं तस्करी के आरोप में एक और युवक को नामजद करते हुए मुकदमा कायम किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अम्बेडकर पार्क नई बस्ती की ओर जाने वाले नहर के रास्ते से मोहित पुत्र रुप सिहं निवासी ग्राम नारायणपुर को 06.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक बीती 22 अगस्त कोक्षमोहित की मां बाला देवी को 20.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बाला ने कबूल किया था कि उसके पास से बरामद स्मैक को उसका बेटा मोहित खरीद कर लाया था, जिसकेआधार पर मोहित को भी मुकदमे में नामजद किया गया था, जो लगातार फरार चल रहाथा। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मोहित ने बताया कि उसका पडोसी मुकेश पुत्र बचन सिहं निवासी ग्राम नारायणपुर रात दिन स्मैक बेचता है। उसकी स्मैक से उसका छोटा भाई स्मैक पीने का आदी हो गया था औऱ स्मैक से होने वाली कमाई को देखकर लालच में आ गया था तथा मुकेश से स्मैक खरीदकर स्मैक बेचने लगा। मोहित ने बताया कि मुकेश फतेहगंज स्थित अपने मामा के घर से स्मैक खरीदकर लाता है और जसपुर क्षेत्र में स्मैक बेचता है। मुकदमे में नाम आने के बाद मोहित जसपुर से भाग गया था। उसने बताया कि अपनी मां की जमानत के लिए उसे अधिक रुपयों की जरूरत थी, जिस कारण आज फिर से मुकेश से खरीदकर स्मैक बेच रहा था। पुलिस ने मुकेश को भी नामजद कर लिया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिहं दानू, एसएसआई अनिल जोशी, एसआई ललित सिहं दिगारी, जावेद मलिक, कां. भुवन, अनुज वर्मा, सुभाष ढुंगरियाल व अवधेश कुमार आदि थे।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

धामी सरकार का प्रहार, भ्रष्टाचारियों में हाहाकार

उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेशों के मद्देनजर नई सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, रतन सिनेमा रोड, पर अतिक्रमण चिन्हित करने के लिए कल शनिवार को येलो लाइन खींची जाएगी