उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेशों के मद्देनजर नई सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, रतन सिनेमा रोड, पर अतिक्रमण चिन्हित करने के लिए कल शनिवार को येलो लाइन खींची जाएगी

Spread the love

JUGNU KHAN काशीपुर। उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेशों के क्रम में नई सब्जी मंडी, मुख्य बाजार और रतन सिनेमा रोड पर अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए शनिवार को यलो लाइन खींची जाएगी। इसके बाद अवैैध कब्जे हटाने का अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गत दिवस नई सब्जी मंडी का भ्रमण कर अतिक्रमणकारियों को अवैध कब्जे हटाने की अंतिम चेतावनी दी। चिह्नीकरण के बाद बुल्डोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा। काशीपुर निवासी मनोज कौशिक ने नई सब्जी मंडी, मुख्य बाजार और रतन सिनेमा रोड पर अतिक्रमण को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण चिह्नित करने के आदेश दिए हैं। आदेश के मुताबिक बाजार के बीच में 20 फुट सड़क छोड़कर दोनों ओर पीली पट्टी डाली जाएगी। इसके बाद पीली पट्टी के अंदर से अवैैध कब्जे हटाए जाएंगे। एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, नायब तहसीलदार एचआर आर्य, लेखपाल मंजू बिष्ट, दौलत सिंह, जगतार सिंह आदि ने नई सब्जी मंडी में भ्रमण कर अतिक्रमणकारी व्यापारियों को कब्जे हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए शनिवार से नई सब्जी मंडी में यलो लाइन खींची जाएगी। उसके इस लाइन से बाहर रखा गया सामान जब्त किया जाएगा। इसी तरह मुख्य बाजार और रतन सिनेमा रोड से भी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।

More From Author

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

रुद्रपुर – अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस और भाजपा पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आज नगर कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए

जसपुर पुलिस ने स्मैक के साथ वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दरोगा भर्ती 2015 16 मामले में शासन के अहम आदेश ओएमआर शीट नष्ट करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश विजिलेंस जांच में हुआ था खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *