तराई विकास संघ, पन्तनगर फार्म, हल्दी, में धान क्रय केन्द्रों का तहसलीदार नीतू डागर ने किया औचक निरीक्षण

Spread the love

राजीव गौड़ रुद्रपुर। उधम सिंह नगर में आज तराई विकास संघ, पन्तनगर फार्म, हल्दी, में धान क्रय केन्द्रों का तहसलीदार नीतू डागर ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं, किसान सर्वाेपरि है व देश के विकास में किसनो की अहम भूमिका होती है किसानो का किसी भी रूप में अहित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण में तहसीलदार द्वारा संतोष प्रकट किया गया। उन्होने कहा कि इसी तरह से सम्बन्धित कर्मचारी अपना कार्य कुशलता से करेगें तो किसानो की किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही होगी। उन्होने कहा कि किसानों का किसी प्रकार का नुकसान नही होना चाहिये। तहसीलदार ने धान क्रय केन्द्रों में पंजिका रजिस्टर, नमी मापक यंत्र, पंखा, विधुत व पानी की भी जांच की। उन्होने ने सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि जिस समय धान की नमी मापी जाती है उसी समय किसानों को धान की स्थिति के बारे में बताना सुनिश्चित करें। तहसीलदार ने धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि यदि धान क्रय केन्द्रों में धान से सम्बन्धित कोई भी शिकायत मिली तो सम्बन्धित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी। उन्होने सम्बन्धित केन्द्र प्रभारियों को धान क्रय क्रेन्द्र में पर्याप्त मजदूर रखने को कहा ताकि धान क्रम कार्याे में गति मिल सकंे। उन्होने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि प्रतिदिन खरीद की रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि गन्ना क्षेत्र के एवज में धान की खरीद न हो।

More From Author

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सिडकुल चौकी में दी गई तहरीर पर कार्रवाई न होने को लेकर क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

पढ़िए.. SSP ने देर शाम किए इन इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर,मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल कचहरी में उत्त्राखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *